Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भीषण सड़क हादसे में दो की मौत

Road Accident

road accident

गोण्डा। उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के छपिया क्षेत्र में एक सड़क हादसे (Road Accident) में दो श्रमिकों की मृत्यु हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि ट्रैक्टर ट्राली पर सवार मजदूर विजय कुमार व बब्लू सीमेंट की लदी बोरियां गिराकर बीती रात वापस आ रहे थे कि रास्ते में ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गयी जिससे गम्भीर रूप से घायल दोनों श्रमिकों की मृत्यु हो गयी।

इस हादसे (Road Accident) में ट्रैक्टर चालक रक्षा राम और ट्रैक्टर की चपेट में आये बाइक सवार आनंद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हे स्वास्थ्य केंद्र छपिया भिजवा दिया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनो को अयोध्या जिला अस्पताल स्थानांतरित कर दिया।

Exit mobile version