Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दो मादक तस्करों को पुलिस ने दबोचा, 43 किलो गांजा बरामद

Hashish

उत्तर प्रदेश में उन्नाव के कोतवाली सदर क्षेत्र से पुलिस ने स्कार्पियो सवार दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 43 किलो गांजा बरामद किया,जिसकी कीमत लगभग 05 लाख 16 हजार रूपये आंकी गई है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोतवाली सदर पुलिस और क्राइम ब्रान्च की टीम ने संयुक्त रुप से सूचना के आधार पर कासिमनगर की पुलिया के पास चेकिंग के दौरान स्कार्पियो सवार उन्नाव निवासी तस्कर शिवदीप,और अर्जुन लाल को गिरफ्तार कर लिया।

दो मादक तस्करों को एसटीएफ ने दबोचा, कब्जे से दो करोड़ 60 लाख का गांजा बरामद

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे एवं निशांदेही से 43 किलो गांजा और चार मोबाइल फोन आदि बरामद किए।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Exit mobile version