Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महिला समेत दो मादक तस्कर गिरफ्तार, दो किलो गांजा बरामद

smugglers arrested

गाँजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की रायबरेली पुलिस ने मादक द्रव्यों की तस्करी करने के आरोप में एक महिला समेत दो तस्करो को गिरफ्तार उनके कब्जे से करीब दो किलो गांजा बरामद किया।

पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान जगतपुर क्षेत्र में मो0 शकील नामक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्ले से एक किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया।

रेप पीड़िता की हालत बिगड़ी, भाजपा विधायक ने मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती

इसके अलावा गुरुबख्शगंज इलाके में उन्नाव हाइवे पर चेकिंग के दौरान महिला तस्कर मेनका को गिरफ्तार किया। उसके पास से 750 ग्राम गांजा बरामद किया।

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में मामला दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया।

Exit mobile version