Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

किसान आंदोलन में दो किसानों की मौत, पंजाब सीएम ने 5-5 लाख सहायता का ऐलान

किसान आंदोलन में दो किसानों की मौत

चंडीगढ़। नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन में भाग लेने वाले दो किसानों गुरजंत सिंह और गुरबचन सिंह की मौत हो गई थी। इन मौतों पर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को दुख व्यक्त किया है।

बता दें कि इन दो किसानों की मौत नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के दौरान हुई थी। मुख्यमंत्री ने किसानों के परिवारों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की है।

Egypt : मिस्र में गिरी एक इमारत के कारण कम से कम 5 लोगों की मौत

मानसा जिले के बछोना गांव के किसान गुरजंट सिंह की दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान मृत्यु हो गई, जबकि मोगा जिले के भिंडर खुर्द गांव के गुरबचन सिंह (80) की कल मोगा में ही विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

Exit mobile version