Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बालाघाट में पुलिस मुठभेड़, 28 लाख की इनामी दो महिला नक्सली ढेर

Two female Naxalites killed

Two female Naxalites killed in police encounter

बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में हॉक फोर्स ने (शनिवार) तड़के करीब तीन बजे पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी महिला नक्सली (Naxalites) को मार गिराया। यह मुठभेड़ गढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत कदला के जंगल में हुई। पुलिस को इस जंगल में और भी नक्सलियों के छुपे होने की आशंका है। हॉक फोर्स के जवान जंगल को खंगाल रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

पुलिस के मुताबिक मुठभेड के दौरान दोनों से काफी समय तक फायरिंग हुई। इस मुठभेड़ में दो हार्ड कोर महिला नक्सली (Naxalites) सुनीता और सरिता की मौत हो गई।

सुनीता एसीएम भोरम देव एरिया कमांडर, टाडा दलम में थी। इस समय वह विस्तार दलम में काम कर रही थी। सरिता खटिया मोचा एसीएम, कबीर के साथ गार्ड के रूप में काम करती थी। वह भी इस समय विस्तार दलम में थी। जंगल में आईजीपी बालाघाट संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक बालाघाट समीर सौरभ और हॉक फोर्स के आला अधिकारी मौजूद हैं।

Exit mobile version