• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाकुंभ:दो धरोहरों को हेरिटेज होटल में बदलने के प्रस्ताव पर पर्यटन विभाग ने लगाई मुहर

Writer D by Writer D
25/04/2024
in उत्तर प्रदेश, धर्म, प्रयागराज
0
MahaKumbh 2025

Maha kumbh 2025

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। कुंभ नगरी प्रयागराज में महाकुंभ (Mahakumbh) को योगी सरकार (Yogi Government) भव्य, दिव्य और नव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए सतत प्रयास कर रही है। योगी सरकार महाकुंभ में आने वाले 41 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं और पर्यटकों के ठहरने के लिए विश्व स्तरीय सुविधाओं की व्यवस्था कर रही है। इसके लिये जहां कुंभ क्षेत्र में इनके ठहरने की व्यवस्था की जा रही है, तो वहीं पांच सितारा होटल भी बन रहे हैं। इसके साथ ही पर्यटकों को अलग अनुभव देने के लिए हेरिटेज होटल की भी सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी।

प्रयागराज में ‘हेरिटेज होटल योजना’ पर कार्य शुरू

प्रयागराज महाकुंभ (Mahakumbh) में पहुंचने वाले पर्यटकों को कुछ अलग अनुभव प्रदान करने के लिए पर्यटन विभाग हेरिटेज होटल विकसित कर रहा है। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह बताती हैं कि जिले में दो धरोहरों को हेरिटेज होटल में तब्दील करने का प्रस्ताव आया है, जिस पर अंतिम स्वीकृति हो चुकी है।

पर्यटन विभाग के पास जिले के सोरांव में सोरांव प्लांटर्स और ममफोर्ड गंज में शगुन निलयम की तरफ से उनकी धरोहर को हेरिटेज होटल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव आया है, जिस पर सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है। शगुन निलयम के दस रूम और सोरांव प्लांटर्स का 200 एकड़ का क्षेत्रफल हेरिटेज होटल के तौर पर विकसित करने का प्रस्ताव आया था, जिस पर कार्य चल रहा है। इसके अलावा महाकुंभ (Mahakumbh)  के पहले कई निजी धरोहरों को हेरिटेज होटल्स में विकसित करने की कार्य योजना पर काम चल रहा है।

महाकुंभ (Mahakumbh) के पहले दो पांच सितारा होटल होंगे तैयार

महाकुंभ (Mahakumbh) में आने वाले विदेशी पर्यटकों को ठहरने के लिए विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के लिए दो पांच सितारा होटल भी बनाए जा रहे हैं। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी के अनुसार विदेशी पर्यटकों के प्रयागराज में आमतौर पर रात्रि में न ठहरने की प्रमुख वजह यहां पांच सितारा होटल की व्यवस्था न होना है।

ऐसे में वह आमतौर पर संगम दर्शन व स्नान कर सीधे वाराणसी चले जाते हैं। इसके देखते हुए योगी सरकार फाइव स्टार होटल को विकसित करने पर काम कर रही है। उनके मुताबिक पिछले दिनों दो बड़ी कंपनियों काे प्रयागराज में होटल खोलने की सहमति दी गई है, जिसमें ताज और रेडिसन होटल शामिल हैं।

शहजादे की एक्स-रे मशीन बहन-बेटियों के अलमारी की जांच करेगी : मोदी

शहर के मंफोर्ड गंज में ताज होटल और वाईएमसीए कॉलेज के पास रेडिसन ग्रुप की तरफ से इन्हे बनाया जाएगा। पर्यटन विभाग के पोर्टल में इन्होंने इसके लिए आवेदन किया था, जिसके बाद जगह का निरीक्षण करने के बाद इन्हे सर्टिफिकेट दे दिया गया है।

शहर में निजी क्षेत्र द्वारा नए फाइव स्टार होटल खोलने के साथ ही पर्यटन विभाग अपने होटलों का कायाकल्प भी कर रहा है। होटल राही इलावर्त और होटल राही त्रिवेणी दर्शन का 907.08 लाख से सौंदर्यीकरण के साथ विस्तारीकरण किया जा रहा है।

Tags: Mahakumbh 2025Mahakumbh prayagrajPrayagraj Newsup newsYogi Government
Previous Post

शहजादे की एक्स-रे मशीन बहन-बेटियों के अलमारी की जांच करेगी : मोदी

Next Post

अलका राय, पूजा-जया पाल के मंगलसूत्र का हिसाब दे सपाः सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Noida International Airport
Main Slider

यूपी में विकास अब घोषणा नहीं बल्कि परिणाम है, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट साबित हुआ सफल उदाहरण

29/03/2026
Sugarcane
उत्तर प्रदेश

गन्ना उत्पादन, पौध तैयार करने और वैल्यू एडिशन में सक्रिय भागीदारी निभाएंगी महिलाएं

29/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर किसानों को मुआवजा मिलना शुरु, एक अप्रैल तक बारिश का भी अलर्ट

29/03/2026
Scotch Award
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने हासिल की एक और बड़ी उपलब्धि, फिर मिला प्रतिष्ठित ‘स्कॉच अवार्ड’

29/03/2026
Chaitra Purnima
Main Slider

चैत्र पूर्णिमा 2026: हनुमान जयंती के साथ बन रहा है शुभ संयोग, जानें मुहूर्त

29/03/2026
Next Post
CM Yogi in Etawah

अलका राय, पूजा-जया पाल के मंगलसूत्र का हिसाब दे सपाः सीएम योगी

यह भी पढ़ें

bus to london

लंदन टूर के लिए हो जायें तैयार, बस से कराएंगे 70 दिनों में 18 देशों की सैर, ऐसे करें अप्लाई

22/08/2020
how many beds are empty in hospital

आज से आप घर बैठे जान सकेंगे किस हॉस्पिटल में कितने बेड है खाली

28/04/2021
Kunwar Vikram

मनकापुर राजघराने में युवराज की असामयिक मौत, सोते हुए आया हार्ट अटैक

14/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version