Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमसंत कबीरनगर

फर्जी एप बनाकर लाखों की ठगी करने वाले दो जालसाज गिरफ्तार

सतंकबीनगर कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने शनिवार को दो शातिल जालसाज गिरोह के दो सदस्यों को दबोचा है। इन लोगों ने पेटीएम स्पूफ नाम का फर्जी एप बनाकर 75 लाख से अधिक रुपये की ठगी की है। इनके पास से पुलिस को ठगी करने का सामान बरामद हुआ है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने पत्रकारवार्ता के दौरान बताया कि पुलिस ने बिहार के अधिवक्तानगर निवासी अवनीश तिवारी और गोरखपुर के प्रभाशु जायसवाल को गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया है कि हम लोग पेटीएम स्पूफ डाउनलोड करके दुकानदारों को धोखा देकर उनसे ठगी करते हैं। उनका गिरोह उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली,बिहार में भी सक्रिय है। इन लोगों ने बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल,होटल व रेस्टोरेंट में भी ठगी किया है।

सुरक्षाबलों ने मस्जिद को बचाया, पांच आतंकवादियों का किया सफाया

एसपी ने बताया कि 09 मार्च को कोतवाली के खलीलाबाद में खालसा टेलीकाम वाइस इंण्डिय मोबाइल तथा अलहिन्द मोबाइल बरदहिया बाजार खलीलाबाद ​के दुकानदारों ने अज्ञात जालसाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति ने पेटीएम से पैसा पेमेन्ट कर मोबाइल ले लिया।

हम लोगों ने भी पैसे का मैसेज मोबाइल में नहीं आने पर तकनीकी समस्या समझकर उन्हे (ग्राहक) को मोबाइल दे दिया। काफी देर होने के बाद जब पैसा नहीं आया तो पीड़ितों ने जालसाजों के खिलाफ तहरीर दी थी।

Related Articles

Back to top button