Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, दो किलो 400 ग्राम गांजा बरामद

Arrested

arrested

जौनपुर। जलालपुर पुलिस ने दो किलो चार सौ ग्राम गांजा के साथ दो अभियुक्त को गिरफ्तार (arrested) किया है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ सजंय सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी केराकत के नेतृत्व में जलालपुर पुलिस द्वारा कबूलपुर नत्थनपुर मार्ग पर नहर के किनारे बीरभानपुर गाव के पास संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जा रही थी।

दो व्यक्ति कबूलपुर की तरफ से पैदल हाथ में एक एक थैला लिए तेज कदमों से आ रहे थे कि पुलिस चेकिंग देख तेजी से मुड़कर वापस जाने लगे। जिन्हें रुकने हेतु संकेत किया गया तो भागने लगे। संदेह होने पर घेरकर पकड़ (arrested) लिया गया।

इस मामले में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक डॉ सजंय कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम ताहीर अली पुत्र स्व0 शेख बफाती निवासी राजेपुर थाना जलालपुर व दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम आशुतोष सिंह पुत्र त्रिभुवन सिंह नि0 उदपुर थाना जलालपुर होना स्वीकार किया।

दोनों के पास से अलग-अलग थैलों से 2 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। इनके खिलाफ विभिन्न सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।

Exit mobile version