Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कंबाइन मशीन के चपेट में आने से दो बच्चियों की मौत

The entire family was found dead

The entire family was found dead

देवरिया। बरियारपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम को कंबाइन मशीन की चपेट में आने से दो बच्चियों की मौत (Dead) हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया । पुलिस ने दोनों बच्चियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी ।

बरियारपुर थाना क्षेत्र के गौर कोठी पंचायत गोसाई टोला के रहने वाले अंगद गिरी की बेटी जिया (6 ) और कुशीनगर जनपद के कसया थाना क्षेत्र के रामबर के रहने वाली करिश्मा (5) पुत्री संदीप गिरी जो अपने मौसा चित्रसेन गिरी के घर आई थी ।

कंबाइन मशीन के चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर सलेमपुर के क्षेत्राधिकारी देवानंद ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ की। बरियारपुर पुलिस ने दोनों बच्चियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद गांव में मातम छा गया है।

Exit mobile version