Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मवेशी चराने गई दो किशोरियां यमुना में डूबने से मौत

Drowning

Drowning

फतेहपुर। जिले में शुक्रवार को जानवर चराने के लिए यमुना किनारे जंगल गई थी। दोनों किशोरियां यमुना में स्नान करते समय गहरे पानी में जाने से डूब (Drown) गई। आसपास के चरवाहे बचाने के लिए पहुंचे तब तक काफी देर हो चुकी थी।

धाता थाना क्षेत्र के मखाडवा गांव निवासी विनोद निषाद की 15 वर्षीय बेटी आरती उर्फ मिररी व केशव निषाद की 12 वर्षीय पुत्री प्रियंका अपने मवेशियों को चराने शुक्रवार को सुबह जंगल के लिए घर से निकली थी। दोनों बालिकाएं मवेशियों को चराते हुए यमुना नदी के किनारे पहुंच गई।

नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से दोनों डूबने लगी। उनकी चीख पुकार सुनकर जब तक चरवाहे मौके पर पहुंचते तब तक दोनों डूब गई। चरवाहों ने परिजनों को जानकारी दी। काफी मशक्कत करके ग्रामीणों ने दोनों किशोरियों के शवों को खोजकर बाहर निकाला। दो मौत से गांव में सन्नाटा पसर गया। दोनों के घरों पर सांत्वना देने वाले लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी।

मृतक बेटियों के पिता ने बताया कि मवेशी चराने के लिए आरती व प्रियंका घर से निकली थी, वह कैसे नदी में पहुंच गई उन्हें जानकारी नहीं है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों ने उन्हें बेटियों के नदी में डूबने की जानकारी नहीं दी है। मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version