Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गैंगस्टर विकास दुबे की दो बंदूकें बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

gangster vikas dubey guns recovered

गैंगस्टर विकास दुबे की दो बंदूकें बरामद

मध्यप्रदेश के भिंड जिले में पुलिस ने उत्तरप्रदेश पुलिस द्वारा मारे गए गैंगस्टर विकास दुबे की दो बंदूकों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गैंगस्टर विकास दुबे की एक राइफल के साथ आरोपी अभिषेक शर्मा और 12 बोर की दुनाली बंदूक के साथ आकाश कुशवाह को पुलिस ने कल गिरफ्तार किया है। एक आरोपी द्वारा इससे पहले भी भिण्ड जिला न्यायालय के मालखाने से 14 बंदूकों की चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चुका है।

नौसेना वाहनों पर हुए हमले में दो जवानों की मौत, एक अन्य घायल

दोनों आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। इन पर पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपी पहले भी आर्म्स तस्करी के मामले में गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि उत्तरप्रदेश के कानपुर का रहने वाला कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे पिछले साल एक एनकाउंटर में मारा गया था। विकास के तार मध्यप्रदेश से भी जुड़े थे। उसे प्रदेश के उज्जैन शहर से गिरफ्तार किया गया था। एनकाउंटर के लगभग 8 महीने बाद भिण्ड पुलिस को विकास दुबे की दो बंदूकें मिली हैं। आरोपियों ने बताया है कि दोनों हथियार कानपुर देहात के गैंगस्टर विकास दुबे के हैं।

Exit mobile version