Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मोमबत्ती से लगी आग, दो मासूम की जल कर मौत

Five people burnt alive in a fire at a furniture shop

Five people burnt alive in a fire at a furniture shop

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के राजगढ़ क्षेत्र में सोमवार सुबह मोमबत्ती से लगी आग से जलकर (Burnt) दो अबोध बच्चों की मृत्यु हो गई।

पुलिस उपाधीक्षक ओमप्रकाश पाण्डेय ने बताया कि क्षेत्र के सोनवर्षा गांव निवासी डब्लू कोल के दो बच्चे जिसमें एक तीन साल की बालिका एवं एक साल का बालक, घर में सो रहे थे। दीपावली के शुभ अवसर पर परिवार के लोगो ने मोमबत्ती जला रखा था। घर के डाढे पर मोमबत्ती जल रही थी।

अचानक वह बिस्तर पर गिर गई। जिससे बिस्तर में आग पकड़ ली। दोनो जलने (Burnt) लगे। सुबह का समय होने के कारण डब्लू एवं उसकी पत्नी घर से बाहर थी।

आग की लपट देख दोनो दौड़े तब तक देर हो चुकी थी। बच्चों को राजगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डाक्टरों ने दोनों को मिर्जापुर जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले दोनों की मौत हो चुकी थी।

Exit mobile version