• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दो अर्न्तराज्यीय गांजा तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Writer D by Writer D
13/04/2023
in उत्तर प्रदेश, आजमगढ़, क्राइम
0
BARC's fake scientist Qutubuddin arrested.

BARC's fake scientist Qutubuddin arrested.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आजमगढ़। जिले की पुलिस ने अर्न्तराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार (Arrested)  कर दो वाहनों से तीन कुंतल गांजा बरामद किया है। जिसकी कीमत 30 लाख रूपये आंकी गई है। पुलिस ने दावा किया कि ये सभी आर्मी के जवानों का सामान ले आने व ले जाने के समय मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते थे। बरामद गांजे की खेप अरूणांचल प्रदेश से लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश में सप्लाई करते थे।

निजामबाद थाने की पुलिस ने एक गैंगेस्टर की धरपकड़ के लिए सहदुल्लाहपुर स्थित शांति ट्यूबेल के पास दो डीसीएम वाहनों को विपरित दिशा में खड़ा देखा। मौके पर दो व्यक्ति काले बॉक्स से पैकेट निकालकर दूसरे बॉक्स में रख रहे थे। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा की मादक पदार्थ गांजा है।

पुलिस ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दिया। पुलिस ने मौके से दोनों वाहनों में लदे काले रंग के बक्सों से तीन कुंतल नौ किलोग्राम गांजा बरामद किया। साथ ही दो तस्कर सूर्यमणि यादव सदहा थाना पट्टी जिला प्रतापगढ़ औश्र अनुरोध कुमार सिंह निवासी निवी कुन्ज थाना भभुआ जिला कैमूर बिहार को गिरफ्तार (Arrested)  कर लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक अरूण दीक्षित ने बताया कि दो अर्न्तराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। दो वाहनों में काले बक्सों में रखे कुल तीन कुंतल नौ किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत 30 लाख रूपये आंकी गई है।

ये आर्मी के जवानों के ट्रांर्सफर होने पर उनके सामान पहुंचाने के दौरान वाहनों पर आन आर्मी ड्यूटी का स्टीकर लगाकर गांजा की तस्करी करते थे। आर्मी के जवानों के बॉक्स की तरह ही तस्करी में काले रंग का बॉक्स भी इस्तेमाल करत थे। ये बिहार और उत्तर प्रदेश में गांजे की सप्लाई करते थे। इनके गैंग के अन्य सदस्यों की भी पुलिस टीम तलाश कर रही है।

Tags: azamgarh news
Previous Post

करोड़ों रुपए की हेरोइन समेत एक गिरफ्तार

Next Post

ट्रेन के आगे कूदकर महिला ने दे दी जान

Writer D

Writer D

Related Posts

women e-rickshaw pilots
उत्तर प्रदेश

यूपी में तैयार हो रही महिला ई रिक्शा पायलटों की फौज

05/04/2026
ISIS agent Rizwan Ahmed arrested in Kushinagar
Main Slider

कुशीनगर में ISIS का साया: जेल से निकलते ही बुना मौत का जाल

05/04/2026
Akhilesh
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, सकुशल लौटा अखिलेश

04/04/2026
Lalitpur Pharma Park
उत्तर प्रदेश

ललितपुर फार्मा पार्क को मिलेगा ग्लोबल कनेक्टिविटी का बूस्ट

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

निरंतर हो रही बारिश से परेशान किसानों के बीच पहुंचें प्रशासनिक अधिकारी: मुख्यमंत्री

04/04/2026
Next Post
Train

ट्रेन के आगे कूदकर महिला ने दे दी जान

यह भी पढ़ें

Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

दिल्ली के बाद अब इस कोर्ट परिसर में हुआ ब्लास्ट, दो की मौत

23/12/2021
CM Dhami

तुष्टीकरण की विरासत को आगे बढ़ा रही है कांग्रेस: धामी

26/04/2024
CM Yogi participated in Uttarayani Kauthig

मैनपुरी के सैनिक स्कूल का नाम जनरल रावत के नाम पर किया गया है, लगेगी आदमकद प्रतिमा: योगी

23/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version