Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दो अन्तर्राज्यीय टप्पेबाज गिरफ्तार

BARC's fake scientist Qutubuddin arrested.

BARC's fake scientist Qutubuddin arrested.

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में बुधवार को पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान अन्तर्राज्यीय दो टप्पेबाजों को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रभारी निरीक्षक रामकोला अखिलेश कुमार सिंह एवं प्रभारी निरीक्ष स्वाट सुशील कुमार शुक्ला तथा थानाध्यक्ष सेवरही संजय कुमार की संयुक्त टीम ने मेंहदीगंज अमडरिया नहर पुलिया के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को रोकने का प्रयास किया। इस पर दोनों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से गोली चला दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बिहार के कटिहार जिले में कोढा क्षेत्र स्थित नया टोला वार्ड न0 1 जोराबगंज निवासी कृष्ण कुमार यादव तथा शक्ति यादव घायल हो गये। पुलिस ने दोनों को घायलावस्था में गिरफ्तार (Arrested) कर लिया। उनके कब्जे से दो तमंचा 315 बोर, दो जिन्दा कारतूस, एक मिस कारतूस, दो खोखा कारतूस, एक मोटरसाइिकल तथा 48500 रुपये नकद बरामद किये गये।

गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version