Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दो बाइकों की भिड़ंत में दो कांवडिये घायल

car collision

car collision

पीलीभीत। जिले के अमरिया कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को दो बाइकों की भिड़ंत (Collision) में दो कांवड़िये घायल हो गये। हादसे के बाद आक्रोशित कांवड़ियों ने पीलीभीत- हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सड़क दुर्घटना मे घायल हये दोनो कांवड़िये माधोटांडा थाना क्षेत्र के जमुनिया खास गांव के निवासी सगे भाई संजीव और भानु प्रताप है। दोंनो शनिवार को देर शाम हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी पर जल लेने के लिए बाइक से रवाना हुए थे। दोनों कांवड़ियों को जलाभिषेक करने के लिए बरेली के अलखनाथ मंदिर जाना था। कावड़ियों की मानें तो तेज बारिश में गूगल मैप बंद हो जाने के कारण दोनों कांवड़िया रास्ता भटक गए।

सोमवार दोपहर 12 बजे जैसे ही बाइक सवार दोनों सगे भाई जल लेकर अमरिया थाना क्षेत्र के हरिद्वार नेशनल हाईवे पर आए तो सामने से एक बाइक सवार किशोर आ गया। किशोर को बचाने के चक्कर में बाइक की टक्कर हो गई। दुर्घटना मे बाइक सवार दोनों कांवरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची अमरिया कोतवाली पुलिस ने दोनों घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती करा दिया है।

बाइक दुर्घटना मे दो साथी कांवड़ियों के घायल होने की सूचना मिलने के बाद अन्य कावड़ियों ने अमरिया कस्बे में हरिद्वार पीलीभीत नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। दोनो ओर मार्ग पर वाहनों की लम्बी कतार लग गई थी। जाम लगने की सूचना मिलने के बाद पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। इस बीच जिले के कई थानों का पुलिस फोर्स मौके पर रवाना किया गया। पुलिस ने हंगामा कर रहे कावड़ियों को कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से समझा-बुझाकर शांत करा पाया। तब जाकर काफी दर के बाद हाइबे पर आवागमन सुचारु हो पाया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रतीक दहिया ने पत्रकारों को बताया कि सोमवार दोपहर हरिद्वार राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो कावड़िया घायल हुए हैं। दोनो कावड़ियों को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इसके विरोध मे अमरिया कस्बे मे उनके साथियो के माध्यम से लगाए गये जाम को समाप्त कराकर पुलिस ने अवगमन सुचारु करा दिया है।

Exit mobile version