Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मातम में बदली होली की खुशियां, दो बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत

kanwariyas

A trolley full of kanwariyas overturned

गोंडा। शराब के नशे में धुत दो बाइक की आमने सामने हुई टक्कर में जहां दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक की हालत ज्यादा गम्भीर बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

जनपद के देहात कोतवाली थाना के गांव खरगू चांदपुर के मजरा बनपुरवा निवासी महेश सिंह अपने एक अन्य साथी के साथ घर से होली खेलने कहीं जा रहे थे। कि रास्ते में इसी ग्राम पंचायत के मजरा गुलाम पुरवा के पास एक बाइक पर 4 लोग सवार होकर आ रहे थे। रास्ते में दोनों बाइक की रेशम पार्क के पास आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें दोनों बाइकों के चालक समेत छह लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को ग्राम प्रधान द्वारा इलाज के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया।

जहां पर चिकित्सकों ने बनपुरवा निवासी महेश सिंह 40 वर्ष तथा बक्शीपुरा के अमरेश तिवारी 35 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। वहीं संजू, शिवकुमार, लल्लन व गोकरन वर्मा गम्भीर रूप से घायल हो गए है। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिसमें संजू की हालत अत्यंत गम्भीर बताई जा रही है।

गांव के दारा सिंह ने बताया कि सभी लोग खरगू चांदपुर ग्राम पंचायत के अलग-अलग मजरों के निवासी हैं। शुक्रवार की दोपहर बाद खा पीकर होली की मस्ती लेने निकले थे। दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें 2 की मौत हो गई है तथा संजू की सांस चल रही है। घटना की खबर गांव पहुंचते ही पूरे ग्राम पंचायत में कोहराम मच गया।

मृतकों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक देहात कोतवाली ने बताया कि रेशम पार्क के पास दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइक के चालकों की मौत हो गई है। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम भेज के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अन्य विधिक कार्यवाही कर रही है।

 

Exit mobile version