Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बारातियों से भरी बस और ऑटो की टक्कर में दो की मौत

kanwariyas

A trolley full of kanwariyas overturned

कासगंज। जनपद में गंजडुंडवारा-सहावर मार्ग पर शनिवार देर रात देर रात बारातियों से भरी एक बस की टक्कर (Collision)  ऑटो से हो गई। आमने सामने की इस टक्कर (Collision) में ऑटो में सवार चालक एवं एक अन्य गंभीर रूप से घायल (injured) हो गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई है। शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

घटना देर रात लगभग 10 बजे की है। गंजडुंडवारा की ओर से बारातियों से भरी बस सहावर की ओर आ रही थी। जबकि ऑटो गंजडुंडवारा की ओर जा रहा था। जिसकी बस के साथ आमने-सामने की भिड़ंत हुई।

टक्कर की वजह से टेंपो चालक पटियाली थाना क्षेत्र के ग्राम करनपुर निवासी नरोत्तम पुत्र रामनरेश एवं पड़ोसी जनपद एटा के थाना मिरहची क्षेत्र निवासी जोगिंदर सिंह पुत्र मोतीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी राहगीरों ने इलाका पुलिस को दी।

पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, चार की मौत

मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष आरके सिंह ने आनन-फानन में घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने दोनों घायलों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को फोन पर जानकारी दे दी है। परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। बस में सवार यात्री सुरक्षित हैं।

थानाध्यक्ष का कहना है कि औपचारिकता के बाद शवों को अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। इनके बीच कोहराम मचा हुआ है।

Exit mobile version