Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, दो की मौके पर मौत

kanwariyas

A trolley full of kanwariyas overturned

नई दिल्ली। बारापूला फ्लाईओवर पर सड़क हादसा हो गया है। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग हादसे में घायल बताए जा रहे हैं।

डीसीपी साउथ ईस्ट के अनुसार ये हादसा रात करीब 8.40 बजे हुआ है। जानकारी के मुताबिक पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार 2 लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक हादसे में 5 लोग घायल हो गए हैं। इसमें एक महिला, एक बच्चा समेत तीन पुरुष घायल बताए जा रहे हैं। घायलों के तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है।

Exit mobile version