Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बाइक सवार दंपत्ति को ट्रक ने रौंदा, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत

Truck-Trolley Collision

Truck-Trolley Collision

मथुरा। थाना फरह क्षेत्र अंतर्गत बुधवार शाम आगरा से मथुरा लौट रहे बाइक सवार दम्पत्ति को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर ( collision) मार दी। जिसके परिणामस्वरूप पति-पत्नी की मौत हो गई।

पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद हाईवे पर वाहनों की लम्बी कतारें लग गई। करीब आंधे घंटे बाद पुलिस ने आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग सुचारू करवा पाए।

थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव अल्लापुर के रहने वाले महावीर सिंह अपनी पत्नी गुल्लो देवी के साथ बाइक से आगरा से मथुरा जा रहे थे। थाना फरह क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस एम्बुलेंस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Exit mobile version