• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से दो की मौत, दो घायल, चालक फरार

Writer D by Writer D
01/12/2020
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर
0
Accident

Accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जिले के बढ़पुरा इलाके में तेज रफ्तार डंपर ने तीन किशोर और एक बाइक सवार को कुचल दिया। इस हादसे में दो किशोरों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि क्षेत्र के सुनवारा गांव के पास ग्वालियर बाईपास पर तेज रफ्तार डंपर ने पैदल जा रहे तीन नाबालिग और एक मोटरसाइकिल सवार को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें दो किशोरों की मौके पर मौत हो गई। बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक शादी बारात में लाइट पकड़ कर चलने का काम करते थे।

धूमधाम से निकली आदित्य नारायण की बारात, जश्न में डूबा पूरा परिवार

उन्होने बताया कि बीती रात तीनों किशोर एक शादी से काम खत्म कर वापस अपने गांव सुनवारा जा रहे थे। इस हादसे मे शेलेन्द्र सिंह (17) और विजय सिंह (12) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि करन (13) और बाइक सबार राकी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद डंपर चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है।

दोनों किशोरों की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने सहायता राशि मांग को लेकर दोनों शवों को ग्वालियर बाईपास हाईवे पर रख कर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे सदर एसडीएम सिद्धार्थ, सीओ सिटी राजीव प्रताप सिंह, सीओ जसवंतनगर रमेशचंद्र ने करीब दो घंटे प्रयास के बाद परिजनों को समझा बुझाकर जाम को खुलवाया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Tags: crime newscrime news in hindidead body foundmurderroad accident newsrobberyup newsUttar Pradesh News
Previous Post

धूमधाम से निकली आदित्य नारायण की बारात, जश्न में डूबा पूरा परिवार

Next Post

खेल रहे बच्चों पर गिरी दीवार, दो वर्षीय मासूम की मौत, तीन घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Plants
Main Slider

इस तरह से भी उगाए जा सकते हैं ये पौधे, जानें सही तरीका`

10/05/2026
Tell this lovely poem to your mother on Mother's Day, mother will be happy
Main Slider

Mother’s Day पर अपनी माँ को सुनाए ये प्यारी कविता माँ हो जाएंगी खुश

10/05/2026
Governor Gurmeet Singh
Main Slider

राज्यपाल ने किए भगवान बदरीविशाल के दर्शन, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

09/05/2026
Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री में 2.23 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, लक्ष्य का 77.43% कार्य पूरा

09/05/2026
CM Yogi met the Governor
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने राज्यपाल से की भेंट, मंत्रिमण्डल विस्तार की चर्चा तेज

09/05/2026
Next Post
wall collapse

खेल रहे बच्चों पर गिरी दीवार, दो वर्षीय मासूम की मौत, तीन घायल

यह भी पढ़ें

Article 370

अनुच्छेद 370 के समाप्त होने के बाद मुश्किल में है कश्मीरी पंडित : केपीएसएस

17/08/2020
Siddha Kunjika Stotra

महानवमी पर करें सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ, अधूरी मनोकामना होती है पूरी

23/10/2023
indian team

सीरीज को अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा भारत

06/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version