Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

बालिका सुधार गृह से दो नाबालिग किशोरियां हुईं फरार

Girls Protection Home

Girls Protection Home

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं में थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर में स्थित बालिका सुधार गृह से दो किशोरियां दीवार कूद कर भाग (Girls absconding) गई।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दोनों को बीती रात 1:00 बजे शौचालय जाते हुए देखा गया। जिससे आशंका जताई जा रही है कि दोनों शौचालय की दीवार फांद कर फरार (Girls absconding) हो गईं।

पुलिस दोनों किशोरियों की तलाश में जुटी हैं। उल्लेखनीय है कि बहला फुसला कर भगा ले जाने के मामले में दोनों नाबालिग किशोरियों को अदालत में पेश किया गया था। दोनो अपने मां बाप के साथ जाने को हरगिज तैयार नहीं हुई, तब अदालत के आदेश पर उनको एक महीने पहले बालिका सुधार गृह में भेजा गया था।

बालिका सुधार गृह की संचालिका मीना सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात को जब सभी लोग सो गए तब ये दोनों शौच के लिए गईं। वहीं से दोनों फरार हो गईं। सुबह सभी के जागने पर गिनती करने पर इन दोनों के गायब होने की पुष्टि हुयी।

सिंह ने अपने कर्मचारियों के साथ दोनों की तलाश शुरू कर दी, लेकिन इनके नहीं मिलने पर पुलिस काे सूचित किया गया। थाना सिविल लाइंस के इंस्पेक्टर राजेश यादव ने बताया कि एक किशोरी कादरचौक थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है, जबकि दूसरी सिविल लाइंस की ही निवासी है। कुछ समय पहले दोनों अपने प्रेमियों के साथ चली गईं थी। माता पिता की शिकायत पर पुलिस ने इन्हें बरामद कर अदालत में जब पेश किया तो उन्होंने साफ कह दिया कि वे अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती हैं।

परिजनों के समझाने पर भी वह घर जाने को तैयार नहीं हुईं तो अदालत के आदेश पर उनको बालिका सुधार गृह में रखा गया था। यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों किशोरियों की तलाश में पुलिस जुटी है। बहुत जल्दी दोनों किशोरियों को बरामद कर लिया जाएगा।

Exit mobile version