Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लापता हुई दो बच्चियां होटल से सकुशल बरामद, पुलिस ने सील किया होटल

missing girls recovered

missing girls recovered

राजधानी लखनऊ में नाका पुलिस ने कृष्णा नगर इलाके से गुरुवार को लापता हुई दो बच्चियां नाका इलाके में पड़ने वाले मंगलम होटल से सकुशल बरामद किया। दोनों बच्चियां विदेश जाने के लिए घरवालों को बिना बताए निकली थीं और इसी होटल में ठहरी हुई थीं।

परिवार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों बच्चियों की गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन शुरू की थी। परिजनों ने बताया कि उनके पास मोबाइल फोन है। जिसके बाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद से दोनों बच्चियों की लोकेशन चेक की। पुलिस को लोकेशन नाका इलाके में मिली। पुलिस नाका के मंगलम होटल पहुंची, तो वहां देखा दोनों बच्चियां उस होटल के एक कमरे में ठहरी हुई हैं।

शिवपाल यादव ने लगवाया ‘स्वदेशी वैक्सीन’ का टीका, 28 दिन बाद लेंगे दूसरी डोज

कृष्णा नगर के एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि बच्चियों के लापता होने की शिकायत जब परिजनों से उन्हें प्राप्त हुई थी। तभी उन्होंने गुमशुदगी दर्ज करते हुए इस बात की जानकारी आला अधिकारियों को दी। उन्होंने बताया कि डीसीपी सेंट्रल सोमेन वर्मा के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई थी। जो दोनों बच्चियों की तलाश कर रही थी।

छानबीन के दौरान सर्विलांस टीम की मदद ली गई। इसमें दोनों की लोकेशन नाका इलाके में मिली थी। सर्विलांस के जरिये दोनों बच्चियां मंगलम होटल में पाई गई। दोनों ने आधार कार्ड दिखाकर होटल में एक कमरा बुक कराया था। उन्होंने बताया दोनों बच्चियों को सकुशल बरामद कर उनके परिवारजन को सौंप दिया गया है।

लखनऊ को मिलेगी जाम से निजात, दो फ्लाईओवर परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास

पुलिस ने मंगलम होटल पर कार्रवाई कर किया सीलएसीपी ने बताया कि आला अधिकारियों के निर्देश पर दोनों बच्चियों को बिना छानबीन किए कमरा देने पर मंगलम होटल को सील किया गया है। उन्होंने कहा है कि दोनों बच्चियां विदेश जाने की फिराक में थीं। परिजनों ने दोनों के सकुशल बरामद होने पर पुलिस का आभार व्यक्त किया है। पुलिस होटल के मैनेजर व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन करने में जुटी है।

Exit mobile version