Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

ताजिया को दफनाने के मामले में दो और आरोपित गिरफ्तार

Arrested

arrested

जौनपुर। बरसठी क्षेत्र के पुरेसवां गांव में ताजिया दफनाने में रास्ते को लेकर गुरुवार देर रात तक ताजिया न ले जाने पर पुलिस ने खड़यंत्र रच आपसी सौहार्द बिगाड़ने, धर्म का अपमान, साम्प्रदायिक तनाव फैलाने के साथ पुलिस बल के साथ गाली गलौज करने के मामले में पुलिस और आरोपित को शनिवार को गांव से गिरफ्तार (Arrested) कर जेल भेज दिया। इसके पहले भी पुलिस दो लोगों को जेल भेज चुकी है और पांच नामजद व दो से तीन अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था। गांव में रास्ते के विवाद को लेकर ताजिया देर रात तक दफन नहीं हुआ।

ताजिया दफन करवाने के लिए ग्रामीण एसपी शैलेन्द्र सिंह एडीएम रामप्रकाश, एसडीएम अर्चना ओझा और सीओ अशोक सिंह के साथ भारी संख्या में पुलिस तैनात रहा। प्रशासन ताजिये को दफन करवाने के लिए लोगों से अपील किया, उसके बाद भी दफन नहीं हुआ। लोग दरवाजा बंद कर अपने अपने घरों में चले गए थे। पुलिस के साथ भी कहा सुनी गाली गलौज हुआ था। देर रात को ताजिया का शेहरा कर्बला में दफन हुआ।

एसआई संजय यादव ने गांव के ही गुलाम मोहम्मद, पूर्व प्रधान अशोक शुक्ल, निजाम, फिरोज, खुर्शीद आलम को नामजद करते हुए दो से तीन अज्ञात के खिलाफ माहौल बिगाड़ने, धर्म का अपमान करने अफरा-तफरी का माहौल, साम्प्रदायिक तनाव को देखकर लोग घर बंद करने और पुलिस बल के साथ गाली गलौज करने के आरोप में धारा (147, 149, 295, 504, 353, 188, 34, 120बी) का मुकदमा दर्ज कराया है।

शनिवार को पुलिस गुलाम मोहम्मद, खुर्शीद आलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अब भी फिरोज फरार चल रहा है, जबकि पुलिस पूर्व प्रधान अशोक शुक्ल व निजाम को पहले ही जेल भेज चुकी है।

Exit mobile version