Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश इकाई के लिए दो और कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश इकाई sonia gandhi congress president

कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश इकाई

नई दिल्ली। कांग्रेस ने अपनी कर्नाटक प्रदेश इकाई के लिए बुधवार को दो और कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति की है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रमालिंगा रेड्डी और धु्रव नारायण को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया।

ईश्वर खांडरे और सलीम अहमद पहले से ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका में हैं। डीके शिवकुमार कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों ने बंगलूरू में बुधवार को केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन के कारण कई इलाकों में यातायात प्रभावित हुआ है। कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन के मद्देनजर पहले ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और सड़कों पर अवरोधक भी लगाए गए थे।

यूपी दिवस में जन जन को भागीदार बनाएगी योगी सरकार, चलाएगी ऐसा कार्यक्रम

राजभवन की घेराबंदी करने के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार के आह्वान के बाद राज्य के विभिन्न हिस्सों से पार्टी कर्याकर्ता यहां पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन करने और फिर राज्यपाल वजुभाई वाला को एक ज्ञापन सौंपने की योजना बनाई है।

शिवकुमार ने प्रदर्शन स्थल फ्रीडम पार्क जाने से पहले राज्य सरकार पर प्रदर्शनकारियों को राज्य की राजधानी आने से रोकने का आरोप लगाया। शिवकुमार ने एक वीडियो संदेश में आरोप लगाया कि मुझे कई फोन आ रहे हैं कि पुलिस किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कल रात से ही रोक रही है।

शहर में आने से जिन लागों को रोका जा रहा है, शिवकुमार ने उनसे राजमार्ग जाम कर प्रदर्शन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बंगलूरू रेलवे स्टेशन पहुंचें और हम जरूर राज भवन घेरेंगे।

इस बीच, भाजपा ने प्रदर्शन का उपहास किया और आरोप लगाया कि अपने शासन काल में किसानों के आत्महत्या करने के लिए जिम्मेदार रही कांग्रेस आज केन्द्र के किसान समर्थक कानूनों का विरोध कर नौटंकी कर रही है। पार्टी ने ट्वीट किया कि किसानों के आत्महत्या करने की घटनाएं न बढ़ी होती, अगर आपने किसानों का साथ दिया होता।

Exit mobile version