• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में दो और गिरफ्तार

Writer D by Writer D
02/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखीमपुर खीरी
0
Lakhimpur Kheri violence

Lakhimpur violence case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखीमपुर खीरी। जिले के तिकुनिया क्षेत्र में पिछले वर्ष तीन अक्टूबर को हुई हिंसा की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है।

तिकुनिया इलाके में तीन अक्टूबर को किसान आंदोलन के दौरान भड़की हिंसा में चार किसान और एक पत्रकार तथा प्रतिक्रिया स्वरूप दूसरे पक्ष के हमले में भारतीय जनता पार्टी के दो कार्यकर्ताओं और एक चालक की मौत हो गई थी।

भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में एसआईटी ने शनिवार की शाम दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

एसआईटी अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार किये गये आरोपियों का नाम तिकुनिया कोतवाली सीमा अंतर्गत खैरतिया गांव निवासी कंवलजीत सिंह और पलिया कोतवाली क्षेत्र के बबौरा निवासी कमलजीत सिंह है।

इसमें कहा गया है कि इन पर भाजपा कार्यकर्ताओं शुभम बाजपेयी और श्याम सुंदर निषाद तथा एक चालक हरिओम की हत्या में शामिल होने का आरोप है। इसके अनुसार इस मामले में एसआईटी अब तक कुल छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, इसके पहले चार अन्य विचित्र सिंह, गुरविंदर सिंह, रंजीत सिंह और अवतार सिंह को गिरफ्तार किया गया था जो जेल में निरुद्ध हैं।

डिप्टी सीएम केशव मौर्य कल देवरिया में किसान मोर्चा सम्मेलन में होंगे शामिल

गौरतलब है कि तिकुनिया हिंसा में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा  टेनी  के पुत्र आशीष मिश्रा और उसके दर्जन भर साथियों के खिलाफ चार किसानों को थार जीप से कुचलकर मारने और उन पर फायरिंग करने जैसे कई गंभीर आरोप हैं।

गृह राज्य मंत्री का पुत्र भी अपने साथियों समेत उपरोक्त आरोपों में जेल में बंद हैं। आशीष मिश्रा और उसके साथियों के खिलाफ किसानों की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर हत्या, हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Tags: crime newslakhimpur kheri violencelakhimpur khiri newsup news
Previous Post

डिप्टी सीएम केशव मौर्य कल देवरिया में किसान मोर्चा सम्मेलन में होंगे शामिल

Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने 260 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

Writer D

Writer D

Related Posts

minimum wage
Main Slider

सोशल मीडिया पर 20,000 न्यूनतम वेतन की खबर भ्रामक, सरकार ने जारी किया स्पष्टीकरण

14/04/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

‘संभव’ बना जनता का सशक्त हथियार, ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने दिलाया त्वरित न्याय

14/04/2026
Samrat Choudhary
Main Slider

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के 24वें मुख्यमंत्री, नीतीश के बेटे निशांत कुमार बनेंगे डिप्टी CM

14/04/2026
PM Modi-Kharge
Main Slider

अंबेडकर जयंती पर दिखा सियासत का सौहार्द, मोदी-खरगे के बीच मुस्कुराहट भरा पल

14/04/2026
Nitish Kumar
Main Slider

इस्तीफे से पहले नीतीश कुमार भावुक, नई सरकार को दी शुभकामनाएं

14/04/2026
Next Post

मुख्यमंत्री धामी ने 260 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

यह भी पढ़ें

CM Dhami

‘नारी शक्ति महोत्सव’ में 1,000 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

07/03/2024
Massive blast at coaching centre in Farrukhabad

फर्रुखाबाद में कोचिंग सेंटर में भीषण ब्लास्ट, 2 छात्रों की मौत

04/10/2025
BSF

देह व्यापार में जबरन धकेली गई थी बांग्लादेशी महिला, BSF ने बचाया

04/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version