Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रिटायर्ड सरकारी कर्मचारियों के साथ ठगी करने वाले गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

Cyber Fraud

Cyber FraudCyber Fraud

उत्तर प्रदेश पुलिस की लखनऊ साइबर सेल की टीम ने फर्जी कॉल सेंटर चलाकर अवकाश प्राप्त सरकारी कर्मचारियों से करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के दो और अपराधियों को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइबर सेल की टीम ने इस ठगी गिरोह के फरार चल रहे सरगना प्रमोद कुमार मंडल और उसके साथी मंटू कुमार मंडल काे कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 13 मोबाइल और सिम कार्ड के अलावा सात एटीएम कार्ड और अन्य आई और अन्य सामान बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश अब तक उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से विभिन्न कर्मचारियों के खातों से पांच करोड़ 16 लाख रुपये से अधिक की ऑनलाइन ठगी कर चुके हैं। उन्होंनेे बताया कि गिरोह के सदस्य अवकाश प्राप्त सरकारी कर्मचारियों को अपने जाल में फंसाकर उनके पेंशन खातों की बैंक गोपनीय जानकारी प्राप्त उनके खातों से रुपया निकाल लेते थे। ठगी के शिकार पांच अवकाश प्राप्त पुलिसकर्मी भी शामिल हैं , जिसमें एक महिला पुलिसर्मी से नौ लाख रुपये उड़ा लिए थे। इस संबंध में लखनऊ के साइबर थाने में मुकदाम दर्ज कराया गया था। इन अपराधियों के खिलाफ झारखण्ड के एक मामले में न्यायालय से कुर्की के आदेश हो गये हैं। इस गिरोह का जाल राजस्थान, महाराष्ट्र, तेलंगाना समेत अन्य कई राज्यों में फैला है।

गौरतलब है कि गिरोह में 25 से अधिक सदस्य हैं। गिरोह के नौ सदस्यों को लखनऊ साइबर अपराध शाखा की टीम गिरफ्तार कर चुकी है । उसके बाद गिरोह सरगना प्रमोद कुमार मंडल छुपता फिर रहा था। साइबर सेल ने कोतकाला से प्रमोद मंडल और मंटू कुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें लखनऊ लाया जा रहा है।

इसके पहले लखनऊ की साइबर क्राइम सेल की टीम ने देवघर, दुमका और गिरिडीह के रहने वाले साइबर गिरोह के नौ सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार होने वाले अपराधियों में रुपक कुमार मंडल, गोपाल मंडल, लल्लन मंडल, प्रमोद कुमार मंडल, नीरज मंडल, हरिहर मंडल, रंजीत मंडल, योगानन्द मंडल और राहुल आर्या शामिल है। गिरोह के सरगना प्रमोद और सुमन समेत 11 लोगों फरार थे,जिसमें प्रमोद और मंटू दो को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया। अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है। यह भी जानकारी मिली हैं एक गांव ऐजा है जहां अधिकांश युवक साइबर अपराधी हैं और इसी तरह से ठगी करते हैं।

Exit mobile version