• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शुआट्स विश्वविद्यालय के दो अधिकारी हुए गिरफ्तार

Writer D by Writer D
04/02/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
0
Arrested

Arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। नैनी स्थित शुआट्स विश्वविद्यालय में पूर्व नियोजित षडयंत्र के तहत अपात्र अभ्यर्थियों से अनुचित लाभ प्राप्त कर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया के विपरीत अवैध रूप से प्रोफेसर, असिस्टेन्ट प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर की नियुक्तियां करने व राजकीय धन का आपराधिक दुर्विनियोग करने वाले दो अभियुक्तों को थाना नैनी पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार (Arrested) किया गया।

मीडिया सेल, नैनी पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज से मिली जानकारी के अनुसार थाना नैनी में पंजीकृत मु.अ.सं. 63/2023 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120बी भा.द.सं. व 7/13(1)बी भ्रष्टाचार निवारण अधिनिमय के नामजद अभियुक्तों डॉ सर्वजीत हर्बर्ट पुत्र स्व. बीएमएफ हर्बर्ट, प्रतिकुलपति शुआट्स मुख्य कैम्पस निवासी शुआट्स कैम्पस थाना नैनी प्रयागराज, मूल पता लता कुंज बसारतपुर थाना शाहपुर जिला गोरखपुर एवं अशोक संदीप सिंह पुत्र स्व. आस्टीन सिंह वर्तमान असिस्टेन्ट फाइनेंस कन्ट्रोलर पूर्व आफिस सुपरिटेन्डेन्ट शुआट्स निवासी लोको कालोनी थाना सिविल लाइन प्रयागराज को गिरफ्तार (Arrested) किया गया। नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की गयी।

उल्लेखनीय है कि दिवाकर नाथ त्रिपाठी, निवासी कर्बला की शिकायती प्रार्थना पत्र पर जांचकर्ता नवेन्दु कुमार पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ उप्र फील्ड इकाई, प्रयागराज द्वारा शुआट्स में वर्ष 1984 से 2017 के मध्य कुल 69 प्रोफेसर असिस्टेन्ट प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति निर्धारित भर्ती प्रक्रिया के विपरीत बिना निर्धारित अनिवार्य योग्यता के आधार पर की गयी।

सभी नियुक्तियां निर्धारित मानकों के विपरीत होने के कारण अनियमित व अविधिक है, जिसके द्वारा अनुदान के रूप में प्राप्त राजकीय धन का आपराधिक दुर्विनियोग किया जाना व उपरोक्त नियुक्तियो में कूटरचित अभिलेखो का उपयोग करते हुए भ्रष्ट आचरण करने के साथ-साथ नियुक्तियों में राजकीय धन का दुर्विनियोग करके वेतन व भत्तों का भुगतान किये जाने के सम्बन्ध में 02 मार्च, 2022 को अभियुक्तगण कुलाधिपति जे0ए0 ऑलिवर एवं इनके सहयोगी कुलपति डॉ राजेन्द्र बिहारी लाल, तत्कालीन रजिस्ट्रार अजय कुमार लारेन्स, प्रतिकुलपति एस.बी लाल, तत्कालीन निदेशक एचआरएएम बिनोद बिहारी लाल, रजिस्ट्रार रॉबिन एल प्रसाद, तत्कालीन वित्त निदेशक स्टीफेन दास, डीन डॉ मोहम्मद इम्तियाज, प्रतिकुलपति डॉ सर्वजीत हर्बर्ट, तत्कालीन निदेशक एचआरएम रंजन ए जाँन, कार्यालय अधीक्षक अशोक सिंह एवं अज्ञात प्रशासनिक अधिकारीगण व उनके साथ अन्य सहयोगी व्यक्ति के विरूद्ध थाना नैनी में पंजीकृत कराया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 बृजेश सिंह थाना नैनी कमिश्नरेट प्रयागराज, उ0नि0 अजय कुमार सिंह, उ0नि0 विपिन कुमार आदि रहे।

Tags: crime newsPrayagraj News
Previous Post

पान मसाला फैक्ट्री लगी भीषण आग, एक मजदूर की मौत

Next Post

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल की जेल

Writer D

Writer D

Related Posts

Agricultural Equipment
उत्तर प्रदेश

प्रदेश के 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे कृषि यंत्र

05/03/2026
Anganwadi
उत्तर प्रदेश

अत्याधुनिक सुविधाओं से बाल मन का हो रहा सर्वांगीण विकास

05/03/2026
Forces with positive thinking always win: CM Yogi
Main Slider

सकारात्मक सोच वाली ताकतों की होती है सदैव विजय: सीएम योगी

05/03/2026
CM Yogi inaugurates KDSG Super Specialty Hospital in Greater Noida
Main Slider

डॉक्टर पर विश्वास हो तो दवा भी असर करती है और दुआ भी: मुख्यमंत्री योगी

05/03/2026
A middle-aged man was beaten to death over an old rivalry
Main Slider

पुरानी रंजिश में 2 पक्षों के बीच में जमकर मारपीट, एक की मौत; कई घायल

05/03/2026
Next Post
Imprisonment

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल की जेल

यह भी पढ़ें

Raid

तंबाकू व्यापारी के ठिकानो पर जीएसटी की छापामारी

25/03/2023
mahant paramhans das

महंत परमहंस दास बोले- TMC सांसद कल्याण बनर्जी का सिर कलम करने वाले को 5 करोड़ इनाम

12/01/2021
Keshav Prasad Maurya paid tribute to Pandit Govind Ballabh Pant on his birth anniversary

पं. पंत जी ने अपने कार्यकाल में राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए: केशव मौर्य

10/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version