Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कर आए दो पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के साथ लगते चक्का दा बाग इलाके में भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कर आए दो पाकिस्तानी नागरिकों को सेना ने गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार पुंछ जिला में नियंत्रण रेखा के साथ लगते चक्का दा बाग इलाके से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कर आए दो पाकिस्तानी नागरिकों को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। नियत्रंण रेखा के पास तैनात सेना के जवानों ने पाकिस्तानी सीमा पर कुछ हलचल देखी।

इसके बाद सेना ने देखा कि भारतीय क्षेत्र में दो युवक घुसपैठ करने की कोशिश कर रहें है। जैसे ही दोनों भारतीय क्षेत्र में पहुंचे तो सेना के जवानों ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, बिक्री की रोकधाम के लिए दबिश और चेकिंग की जा रही

वहीं इस संबंध में पुलिस को भी सूचित किया गया। पुलिस द्वारा दोनों से पुछताछ जारी है।

Exit mobile version