Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गुपचुप निकाह करा रहे मौलवी समेत दो लोग गिरफ्तार, दूल्हा-दुल्हन फरार

nikah

nikah

उत्‍तर प्रदेश में कुशीनगर के गुरमिया गांव में पुलिस ने गुपचुप निकाह करा रहे मौलवी समेत दो लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस की छापामारी के दौरान लड़का-लड़की मौके से फरार हो गए। दोनों बाहर जिले के बताए जा रहे हैं। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है।

उन्होने बताया कि मंगलवार रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गुरमिया गांव में बाहर से अलग-अलग संप्रदाय के लड़का-लड़की को बुलाकर गांव के अरमान नामक युवक के घर में चुपके से निकाह कराया जा रहा है। अधिकारियों ने तत्‍काल छापामारी करने का निर्देश दिया।

सीरम इंस्टीट्यूट, भारत बायोटेक को बड़ा झटका, कोरोना वैक्सीन के आपात इस्तेमाल को नहीं मिली ​मंजूरी

फोर्स के साथ रात करीब आठ बजे छापा मारा गया लेकिन पुलिस के पहुंचते ही लड़का-लड़की मौके से फरार हो गए। जिस घर में शादी थी उसमें एक मौलवी और इमरान नाम का लड़का मिला। दोनों को पकड़ कर पुलिस थाने ले गई। एसओ ने बताया कि पकड़े गए दोनों से पूछताछ चल रही है। सच्चाई जल्द सामने आ जाएगी।

Exit mobile version