Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जयमाला की स्टेज पर ‘मौत’ का साया, दो घरों में पसरा सन्नाटा

Two people died due to roof collapse

Two people died due to roof collapse

बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर इलाके में एक शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां जयमाला के कार्यक्रम के दौरान अचानक मकान की छत गिर (Roof Collapse) गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसे के वक्त जयमाला देखने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं छत पर खड़ी थीं, तभी अचानक छत भरभराकर नीचे (Roof Collapse) गिर पड़ी। इस घटना के बाद शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई।

जयमाला के दौरान हुआ हादसा

यह घटना मंझियावां गांव की है, जहां रामव्यास सिंह की बेटी की बारात आई हुई थी। जब आंगन में जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था, तब बहुत सी महिलाएं छत से इसे देख रही थीं। ज्यादा वजन होने की वजह से छत अचानक नीचे बैठे लोगों पर गिर (Roof Collapse) गई। मलबे में दबने से दो शख्स, सत्यनारायण सिंह और अखिलेश्वर यादव की जान चली गई। ये दोनों रिश्ते में दुल्हन के भाई लगते थे।

10 की हालत काफी गंभीर

हादसे में घायल हुए 30 लोगों को तुरंत दाउदनगर के अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से 10 लोगों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जान गंवाने वाले अखिलेश्वर यादव धनबाद में नौकरी करते थे, जबकि सत्यनारायण गांव में ही किसानी करते थे। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Exit mobile version