Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कच्चा मकान गिरने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत

The entire family was found dead

The entire family was found dead

अयोध्या। जिले में हो रही भारी बारिश के बीच थाना इनायतनगर के अन्तर्गत एक कच्चा मकान गिर (House Collapse) जाने से मंगलवार काे एक बच्चे सहित दो लोगों की मृत्यु हो गयी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।

पुलिस ने बताया कि थाना इनायतनगर में ग्राम बंसवार कला में सुबह कच्चा मकान (House Collapse) गिर जाने से एक ही परिवार के चार लोग इसके मलबे में दब गये। इससे दो लोगों की मृत्यु हो गयी और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। इनमें मजीद पुत्र अब्दुल लतीफ (65 वर्ष), मेहरुन्निशा पत्नी अब्दुल मजीद (62 वर्ष) की गंभीर रूप से घायल हो गये और सकीना बानो पुत्री अब्दुल लतीफ (40 वर्ष), सहवान पुत्र मकसूद (05 वर्ष) की दबकर मृत्यु हो गयी है।

इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। योगी ने जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिये हैं।

पुलिस ने बताया कि इस घटना की सूचना मिलते ही सभी घायलों को मलबे से निकाल कर हरिंग्टनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने सकीना बानो और सहवान को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि गंभीर रुप से घायल व्यक्तियों को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया। वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उप जिलाधिकारी अमित कुमार जायसवाल व क्षेत्रीय अधिकारी सत्येन्द्र भूषण त्रिपाठी ने घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायल परिवारों एवं मृतक परिवारों को आपदा राहत राशि व मुख्यमंत्री आवास दिलाने का आश्वासन दिया। इस घटना पर जिले के आला अधिकारियों के पहुंचने की सूचना नहीं है।

Exit mobile version