Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

पीओके की दो लड़कियां गलती से जम्मू-कश्मीर की पुंछ सीमा में किया प्रवेश

पुंछ। भारतीय सेना ने पुंछ जिले के खारी सेक्टर में सरला पोस्ट के पास से भारतीय सीमा में प्रवेश करने वाली दो लड़कियों को पकड़ा है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि पीओके की दो लड़कियों ने अनजाने में सीमा पार कर पुंछ में प्रवेश किया।

चीन की एक कोयला खदान में दर्दनाक हादसा, मरने वालों की संख्‍या 23 हुई

सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि दोनों लड़कियों की पहचान लाईबा जबैर उम्र 17 साल और सना जबैर उम्र 13 साल, गांव अब्बासपुर तहसील फॉरवर्ड कहुता के रूप में हुई है। सेना ने दोनों लड़कियों को किसी भी नुकसान से बचाने के लिए पूर्ण संयम बरता है। दोनों के शीघ्र प्रत्यावर्तन के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Exit mobile version