• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हरिद्वार जेल में हो रही रामलीला में हो गया कांड, माता सीता की खोज में वानर बने दो कैदी फरार

Writer D by Writer D
12/10/2024
in राष्ट्रीय, उत्तराखंड, क्राइम
0
Two prisoners absconded from Haridwar jail

Two prisoners absconded from Haridwar jail

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरिद्वार। नवरात्रि और दशहरे के उपलक्ष्य में उत्तराखंड की हरिद्वार जेल (Haridwar Jail) में रामलीला का आयोजन किया गया, लेकिन इस दौरान जेल में बड़ा कांड हो गया। जिस वजह से पुलिस प्रशासन के होश ही उड़ गए। बतातें चलें कि बीते शुक्रवार को वानर का किरदार निभा रहे दो कैदी मौका देखकर फरार हो गए। रामलीला (Ramlila) और जेल में हो रहे निर्माण कार्य का फायदा उठाकर दोनों भाग निकले। जिसके बाद अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग सका।

जानें क्या है पूरा मामला?

बता दें कि ये पूरा मामला शुक्रवार रात में रामलीला मंचन (Ramlila Staged)  के दौरान हरिद्वार जेल (Haridwar Jail) से दो खूंखार कैदी फरार हो गए। मंचन के दौरान इधर माता सीता की खोज हो रही थी, उधर दो वानर रूपी कैदी दीवार फांद कर भाग निकले। सभी लोग रामलीला मंचन (Ramlila Staged) के दृश्यों में सराबोर थे और किसी को भी घटना का पता नहीं लग सका।

जेल से फरार हुए आरोपियों की पहचान रुड़की निवासी पंकज और यूपी के गोंडा निवासी राजकुमार के तौर पर की गई है। ये दोनों सीढ़ी लगाकर दीवार लांघ गए। फरार हुए दोनों कैदी जघन्य अपराधों के दोषी है। घटना के बाद हड़कंप मच गया।

आरोपियों की तलाश जारी है। पंकज हत्या के मामले में आजीवन कारावास काट रहा था। वहीं राजकुमार अपहरण के मामले में विचाराधीन कैदी है। कैदियों की फरारी के बाद जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। उधर पुलिस अधिकारियों का कहना कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हरिद्वार जेल में रामलीला हो रही थी। माता सीता की खोज में निकले दो वानर वापस ही नहीं लौटे। खोजबीन शुरू हुई तो पता चला दोनों बाउंड्री फांद कर फरार हो लिए है एक हत्या और दूसरा अपहरण के मामले में बंद था।

Tags: crime newsHaridwar jailharidwar newsNational newsUttarakhand News
Previous Post

दोबारा मां बनना चाह रही हैं आलिया भट्ट

Next Post

दीपावली पर्व पर अमावस्या मेले के दौरान अनुपम आभा बिखेरेगा चित्रकूट धाम

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
राजनीति

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगी गौधाम योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

14/03/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

खेल अधोसंरचना के विकास से निखर रही प्रदेश की प्रतिभाएँ : मुख्यमंत्री

14/03/2026
CM Dhami
राजनीति

मुख्यमंत्री ने ‘मुख्य सेवक संवाद’ में सुनी क्षेत्र की समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश

14/03/2026
Emphasis on improving traffic arrangements before Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा से पहले ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर

14/03/2026
CM Dhami
राजनीति

किसान हमारे अन्नदाता और असली नायक: मुख्यमंत्री

14/03/2026
Next Post
Chitrakoot Dham

दीपावली पर्व पर अमावस्या मेले के दौरान अनुपम आभा बिखेरेगा चित्रकूट धाम

यह भी पढ़ें

Raj Kundra

राज कुंद्रा को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

28/07/2021
CM Dhami met PM Modi in Delhi

पीएम मोदी से मिले सीएम धामी, इन खास मुद्दों पर की चर्चा

25/06/2024
CM Dhami

सिक्किम में हुई घटना पर सीएम धामी ने जताया दुख

05/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version