• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई के ‘कातिलों’ का The End, एनकाउंटर में ढेर हो गए दो शूटर

Writer D by Writer D
07/08/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, सीतापुर
0
Raghavendra Bajpai

Raghavendra Bajpai

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 सीतापुर: यूपी के सीतापुर में 5 महीने पहले हुए पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई (Raghavendra Bajpai) हत्याकांड में शामिल दो शूटर पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गए हैं। मारे गए बदमाशों का नाम- राजू तिवारी उर्फ रिजवान और संजय तिवारी उर्फ अकील है। ये दोनों शूटर थे, जिन्होंने पत्रकार पर गोली चलाई थी।

वारदात के बाद से दोनों को पुलिस तलाश रही थी। आज तड़के इनकी लोकेशन मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी शुरू की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया, जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं और दोनों बदमाशों को मार गिराया।

सीतापुर के पत्रकार मर्डर केस में दो शूटरों का एनकाउंट हो गया (Photo: ITG)

पिसावा थाना क्षेत्र में हुए इस एनकाउंटर को STF, सीतापुर पुलिस व एसओजी टीम अंजाम दिया। मौके से 32 बोर की पिस्टल, कार्बाइन, बाइक आदि बरामद हुई है। खुद एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और टीम को शाबाशी दी। इसके बाद उन्होंने मीडिया को डिटेल में पूरी जानकारी भी दी।

सीतापुर में एनकाउंटर के बाद मौके पर पहुंचे एसपी (Photo- ITG)

एसपी अंकुर अग्रवाल के मुताबिक, 8 मार्च को बाइक से जा रहे पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई (Raghavendra Bajpai) को रास्ते में रोककर गोली मार दी गई थी। इस मामले में वांछित दोनों शूटर्स पर एक-एक लाख का इनाम घोषित था। दोनों पिछले काफी समय से फरार चल रहे थे, लेकिन पुलिस टीम उनके पीछे लगी हुई थी।

गुरुवार तड़के STF और पुलिस को शूटरों के लोकेशन के बारे में सूचना मिली। पिसावा इलाके में चेकिंग के दौरान बाइक सवार दोनों बदमाशों ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की लेकिन जवाबी एक्शन में ढेर कर दिए गए। डॉक्टरों ने जिला अस्पताल में दोनों को मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि राघवेंद्र बाजपेई (Raghavendra Bajpai) की हत्या की साजिश कारेदेव बाबा मंदिर के पुजारी शिवानंद बाबा उर्फ विकास राठौर ने रची थी। शिवानंद बाबा सहित 3 आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं, वहीं फरार चल रहे शूटर्स का आज एनकाउंटर हो गया।

Tags: crime newssitapur news
Previous Post

मैं कोई भी कीमत चुकाने के लिए तैयार हूं… ट्रंप के टैरिफ अटैक पर बोले पीएम नरेंद्र मोदी

Next Post

दाखिल खारिज को 1 वर्ष से भटक रही थी किरन, डीएम के संज्ञान में आते ही दाखिल खारिज आदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

summer
Main Slider

गर्मी में स्किन को रखें फ्रेश और हेल्दी, जानें आसान स्किन केयर टिप्स

16/05/2026
Hair Oil
Main Slider

सफेद बाल हो जाएंगे काला, इस्तेमाल करें ये हेयर ऑयल

16/05/2026
Krishi Sakhi
Main Slider

गो संरक्षण के साथ-साथ बड़ी संख्या में रोजगार का मास्टर प्लान तैयार

15/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

महराजगंज में मुख्यमंत्री ने बांटे स्वीकृति पत्र, चेक और टूलकिट

15/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में पिछड़ा वर्ग के लोगों को शीघ्र मिल रहा न्याय, आयोग ने 87% से अधिक शिकायतों का निस्तारण किया

15/05/2026
Next Post
Savin Bansal

दाखिल खारिज को 1 वर्ष से भटक रही थी किरन, डीएम के संज्ञान में आते ही दाखिल खारिज आदेश

यह भी पढ़ें

Money transferred to wrong account

जल्दबाजी में गलत अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए पैसे? तो इस तरीके से मिलेंगे वापस

16/12/2023
भारतीय टीम Indian team

इंग्लैंड सीरीज से पहले एक सप्ताह क्वारंटीन होगी भारतीय टीम

23/01/2021
Kanwariyas

6 दिन में 90 लाख कांवड़ियों ने हरिद्वार से गंगाजल भरा

09/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version