Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जमीनी विवाद में दो पक्षों में चली गोली, आधा दर्जन लोग घायल

firing

firing

सुलतानपुर थाना करौंदीकला के एक गांव में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर गोली चल गयी। जिसमें आधे दर्जन से अधिक लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।

जिनको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । कुछ घायलों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। मौके पर कई थानों की पुलिस तैनात कर दी गयी है ।

अपर पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र ने बुधवार को बताया कि ग्राम मेवपुर बरचौली में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर गोली चल गई। जिसमें एक पक्ष के सात लोगों को चोटे आयी हैं। राजन सिंह (30) पुत्र अरविन्द सिंह के पेट में गोली लगी है। राजेश(45) पुत्र जोखना सिंह बाये हाथ के कंधे के नीचे व दाहिने पैर के घुटने के नीचे गोली लगी है।

रामलला को उनके जन्मदिन पर पहनाया गया सोने का मुकुट

सत्यम सिंह (22) पुत्र अरुण सिंह बाये हाथ की कोहनी के नीचे गोली लगी है। शालिनी सिंह (28) पत्नी राजन सिंह, हर्ष (18) पुत्र राजेश सिंह, संजय मिश्रा (40) पुत्र जगदम्बा मिश्रा 40 वर्ष, रोहित सिंह (25) पुत्र अरुण सिंह गंभीर रूप से घायल हैं।

दूसरे पक्ष के जितेन्द्र सिंह (50) पुत्र दीनानाथ, विपिन, अमित, धीरेन्द्र सिंह सन्तोष सिंह, सुमित सिंह, सचिन सिंह सहित दूसरे पक्ष के सात अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया है। उनके पास से घटना में प्रयुक्त एक लाईसेन्सी .315 बोर रायफल, एक अवैध .315 बोर रायफल,10 खोखा व दो जिन्दा कारतूस .315 बोर एवं 08 खोखा व 06 जिन्दा कारतूस .32 बोर बरामद हुआ है।

IPL में सट्टा लगाने वाले तीन युवक गिरफ्तार, मोबाइल फोन व नकद बरामद

द्वितीय पक्ष के भूपेन्द्र सिंह पुत्र दीनानाथ सिंह को जाँघ में गोली लगी है। जिसके कारणों की जाँच की जा रही है। तनाव को देखते हुए मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी कादीपुर सहित दो थानों की फोर्स तैनात है। कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

Exit mobile version