Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

गोला भरते वक्‍त टी-90 तोप की फटी बैरल, दो सैनिकों की मौत

IED Blast

IED Blast

झांसी। यूपी के झांसी के बबीना फील्ड फायरिंग रेंज में बड़ा हादसा हो गया है। गुरुवार रात दैनिक अभ्यास के दौरान सेना की टी-90 तोप की बैरल फटने (Barrel Explodes) से दो जवान शहीद हो गए जबकि ड्राइवर समेत तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि गोला दागते समय यह हादसा हुआ।

बताया जा रहा है कि 2001 में भारतीय सेना के बेड़े में शामिल हुए टी-90 टैंक की गुरुवार रात दैनिक अभ्यास के दौरान बैरल (Barrel Explodes) फट गई।

हादसे के समय संतकबीर नगर के रहने वाले प्रदीप सिंह यादव टी-90 के अंदर सवार थे और नायब सूबेदार सुमेर सिंह बगरिया और सुकांता मंडल अभ्यास सत्र को लीड कर रहे थे।

‘नेताजी’ की हालत अब भी नाजुक, मेदांता पहुंचे ब्रजेश पाठक

दो अन्य जवान तोप में गोले भर रहे थे तभी गोला दागते समय तेज धमाके के साथ उसकी बैरल फट गई। हादसे के दौरान सुमेर सिंह और सुकांता शहीद हो गए जबकि ड्राइवर प्रदीप सिंह और दो अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सेना पुलिस ने बबीना स्थित आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Exit mobile version