• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अनियंत्रित होकर स्कूल बस पलटी, दो बच्चों की मौत, 30 से अधिक घायल

Writer D by Writer D
17/12/2022
in उत्तर प्रदेश, जौनपुर, प्रयागराज
0
school bus overturn

school bus overturn

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। हंडिया कोतवाली के सैदाबाद में भेस्की गांव के पास स्कूल बस पलट (School Bus Overturn) जाने से दो की मौत की सूचना है। दर्जन भर घायल हो गए। बच्चों की चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें वाहन से बाहर निकाला। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।  घायल बच्चों का प्राथमिक उपचार स्थानीय चिकित्सालय में कराया गया।

सैदाबाद के भेस्की गांव के पास बच्चों से भरी स्कूल बस (School Bus) एक बाइक को बचाने के चक्कर में पलट गई। घटना सुबह साढ़े नौ बजे के करीब हुई। जौनपुर  के श्रीमती कांति देवी जनता विद्यालय परमानपुर भर्तीपुर के बच्चों की बस शैक्षिक भ्रमण के लिए मनगढ़ प्रतापगढ़ जा रही थी। बस अभी सैदाबाद के भेस्की गांव के सामने पहुंची थी कि बाइक सवार को बचाने के चक्कर में असंतुलित हो गई। 35 लड़कियां 40 लड़के यानि कि 75 बच्चे सवार थे।

बस पलटने से नौवीं के छात्र अंकित और दसवीं के छात्र अनुराग की मौत हो गई। बाइक सवार संतोष विश्वकर्मा निवासी तारा गांव सैदाबाद गंभीर रूप से घायल है। उसे एसआरएन रेफर किया गया है। सूचना पाकर अभिभावक मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि स्कूल बस ने 300 बच्चों को लेकर टूर का आयोजन किया था।

जौनपुर से प्रयागराज आ रही छात्रों से भरी बस सैदाबाद से लगे भिस्की गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई। जबकि, 30 से अधिक बच्चे घायल हो गए हैं। घायल बच्चों को पास के ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

यूपी के प्राइवेट और अनएडेड स्कूलों की बढ़ेगी फीस, जानें कितना होगा इजाफा

हादसा सुबह करीब नौ बजे भिस्की गांव के पास हुआ। कहा जा रहा है कि मोटर साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर बच्चों से भरी बस पलट गई। इसमें कई बच्चे बस के नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। इस हादसे में दो बच्चों की मौत होने की पुलिस ने पुष्टि की है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस पहुंच गई। हादसे में घायल हुए 30 से अधिक बच्चों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

सभी बच्चे जौनपुर के कांति देवी पब्लिक स्कूल से शैक्षणिक भ्रमण पर प्रयागराज आ रहे थे। घायल हुए बच्चों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस तक नहीं मिल सकी। इसे लेकर आसपास के ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। लोगों ने निजी वाहनों से घायलों को पहुंचाया।

हंडिया इलाके में सैदाबाद के पास स्कूल बस पलटने से मची रही अफरातफरी।

Tags: Prayagraj Newsschool bus overturnup news
Previous Post

यूपी के प्राइवेट और अनएडेड स्कूलों की बढ़ेगी फीस, जानें कितना होगा इजाफा

Next Post

मुख्तार अंसारी की बढ़ती मुश्किलें, आठ करोड़ की संपत्ति कुर्क

Writer D

Writer D

Related Posts

gold
Main Slider

ज्वेलरी शोरूम से गायब कर दिए 2.5 करोड़ का सोना… कोमल का कारनाम उड़ा देगा होश

05/11/2025
CM Yogi participated in the celebrations organized on the 556th Prakash Parv.
Main Slider

गुरु नानक देव जी के उपदेश आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत: मुख्यमंत्री योगी

05/11/2025
CM Yogi gave flats to 72 families from the weaker income group.
Main Slider

सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों को देना होगा हिसाब- सीएम योगी

05/11/2025
6 killed after being hit by Kalka Express
Main Slider

यूपी में बड़ा रेल हादसा! कालका एक्सप्रेस ने छीनी 6 ज़िंदगियां, कई घायल

05/11/2025
revenue disputes
उत्तर प्रदेश

राजस्व निस्तारण में लखनऊ अव्वल, CM योगी की मॉनीटरिंग से आया सुधार

04/11/2025
Next Post
Mukhtar Ansari

मुख्तार अंसारी की बढ़ती मुश्किलें, आठ करोड़ की संपत्ति कुर्क

यह भी पढ़ें

Anuj Jha administered the oath of the Preamble of the Constitution

अनुशासन, निष्ठा और कार्य के प्रति समर्पण ही यथार्थ राष्ट्रप्रेम : अनुज झा

27/01/2025
AK Sharma

भाजपा सरकार के कार्यों को अपना बताने वाले झुट्ठों से रहें सावधान: एके शर्मा

30/04/2023
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पांच लोगों की मौत Five people died during Durga idol immersion

बंगाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पांच लोगों की डूबने से मौत, एक लापता

27/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version