Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भारत में ट्विटर के दो दफ्तरों पर लगा ताला, घर से काम करेंगे कर्मचारी

Twitter's blue bird got a new owner

Twitter's blue bird got a new owner

लोकप्रिय सोशल मीडिया साइट ट्विटर (Twitter) ने भारत स्थित दो दफ्तरों को बंद कर दिया। कंपनी ने कर्मचारियों को घर से काम (Work From Home) करने को कहा है। ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एलन मस्क (ELon Musk) ने भारत में कंपनी के तीन में से दो दफ्तरों को बंद करने का निर्देश लिया।

दुनिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क ट्विटर के अधिग्रहण के बाद खर्चों में कटौती के लिए कई अहम बदलाव कर रहे हैं। कंपनी ने इसी के तहत भारत स्थित ट्विटर के तीन में से दो दफ्तर को बंद करने का फैसला किया है।

दरअसल मस्क ने Twitter को खरीदने के बाद कई बदलाव किए हैं, जिसमें अब ट्विटर ने अपने दिल्ली और मुंबई दफ्तर को बंद करने का फैसला किया है।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल Twitter ने भारत में अपने 90 फीसदी यानी लगभग 200 कर्मचारियों को निकाल दिया था। अब कंपनी ने दिल्ली और मुंबई स्थित ऑफिस को बंद करके कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा है। भारत में ट्विटर के तीन ऑफिस दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू में स्थित हैं। कंपनी के इस फैसले के बाद भारत में ट्विटर का सिर्फ एक ही ऑफिस रह गया है।

Exit mobile version