Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दो महिलाओं की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत

Dead Bodies

Dead Bodies

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के दो अलग अलग क्षेत्रों में दो महिलाओं की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत (Died) हो गयी।

पुलिस ने बताया कि फरह थाना क्षेत्र निवासी सोनिया (22) का शव सोमवार शाम गांव से बाहर शहतूत के पेड़ से लटका मिला। उसका विवाह पांच महीने पहले फतेहपुर सीकरी के झाहनपुर गांव में हुआ था। इन दिनो वह मायके में थी।

एक अन्य घटना में जमुनापार थाने के अन्तर्गत बिहारी कुंज में एक 71 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई। घटना के समय महिला का बेटा और बहू कलकत्ता गए हुए थे। मृतका का नाम सुभद्रा दास अधिकारी है तथा उसकी मौत चार पांच दिन पहले हुई प्रतीत होती है। घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी तो घर का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला गया ।

पुलिस दोनो ही मामलों में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Exit mobile version