Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भारी बारिश से मकान गिरने से दो महिलाओं की मौत आठ घायल

The entire family was found dead

The entire family was found dead

उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के परशुरामपुर क्षेत्र के बेदीपुर ग्राम में भारी बारिश के कारण एक मकान के गिरने से वहां सो रही दो महिलाओं की मलबे में दबकर मृत्यु हो गई जबकि परिवार के आठ सदस्य गम्भीर रूप से घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के परशुरामपुर क्षेत्र में बेदीपुर गांव में पिलर पर बनाया गया मकान कल रात ढह गया।

इस हादसे में मकान में सो रही 19 वर्षीय सना फातिमा की मौके पर जबकि इलाज के दौरान 22 वर्षीय तरन्नुम फातिमा ने दम तोड दिया।

उन्होंने बताया कि घायल परिजनों को अयोध्या अस्पताल भेज दिया गया है। जिला प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दी जा रही है।

Exit mobile version