Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भारतीय नौसेना में पहली बार युद्धपोत पर दो महिला अधिकारियों की तैनाती

Indian Navy

कोच्चि। भारतीय नौसेना में पहली बार सोमवार को दो महिला अधिकारियों की तैनाती युद्धपोत पर की गई। ये दो महिला अधिकारी हैं सब-लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी और सब-लेफ्टिनेंट रिति सिंह। इन्हें हेलीकॉप्टर स्ट्रीम में ऑब्जर्वर के तौर पर नियुक्त किया गया है। कोच्चि में INS Garuda में आयोजित समारोह में ऑब्जर्वर के तौर पर ग्रेजुएट होने पर  ‘Wings’  से सम्मानित किया गया है।

संसद के मानसून सत्र परिसर में निलंबित सांसदों का प्रदर्शन, कार्यवाही की हुई स्थगित

उल्लेखनीय है कि युद्ध पोतों पर प्राइवेसी  के लिहाज से अब तक महिलाओं की तैनाती लंबे समय के लिए नहीं की जाती थी और यहां महिलाओं के लिए वॉशरूम भी नहीं है। लेकिन अब इन दोनों महिला अधिकारियों के आने के बाद सब बदलना निश्चित है।

ये दोनों महिला अधिकारी भारतीय नौसेना के 17 अधिकारियों के टीम में शामिल हैं जिसमें 4 महिला अधिकारी व तीन भारतीय तट रक्षक भी शामिल हैं। ऑब्जर्वर के तौर पर नियुक्त ये दोनों सब-लेफ्टीनेंट जिस टीम का हिस्सा थीं उसे एयर नेविगेशन, फ्लाइंग प्रोसीजर्स, हवाई युद्ध के दौरान आजमाई जाने वाली तरकीबों, एंटी-सबमरीन वारफेयर के अलावा एवियॉनिक सिस्‍टम्‍स का प्रशिक्षण दिया गया है।

सुप्रीम कोर्ट ने गायत्री प्रजापति की अंतरिम जमानत पर लगाई रोक, नोटिस जारी

दो युवा महिला अधिकारी नौसेना के मल्टी-रोल हेलीकॉप्टरों में लगे सेंसरों को ऑपरेट करने की ट्रेनिंग ले रही हैं। ये दोनों  अधिकारी नौसेना के नए एमएच-60 आर हेलीकॉप्टरों में उड़ान भरेंगी। भारतीय नौसेना में लिंग-समानता को साबित करने वाले एक कदम के तहत सब-लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी तथा सब-लेफ्टिनेंट रिति सिंह को नौसेना के युद्धपोत पर क्रू के रूप में तैनात किया गया है, वे ऐसा करने वाली पहली महिला अधिकारी होंगी।

Exit mobile version