Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

एक करोड़ से अधिक की चरस के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल

women arrested

arrested

उत्तर प्रदेश की बहराइच पुलिस ने दो महिला तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ढ़ाई किलो चरस बरामद की, जिसकी कीमत अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर एक करोड़ से अधिक आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह के अनुसार सभी थानाध्यक्षों को मादक पदार्थ की तस्करी को रोकने के लिए निर्देश दिये गये थे। इसी क्रम में नानपारा कोतवाल संजय सिंह ने मुखबिर के जाल को बिछाया। बुधवार को जरिए मुखबिर कोतवाल को सूचना मिली कि दो महिलाएं चरस की तस्करी करने के लिए निकली है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तत्काल राजा बाजार चौकी इंचार्ज अयोध्या सिंह व गुरगुट्टा चौकी इंचार्ज शशि राणा को महिला पुलिस के साथ कुर्मीनपुरवा बाईपास के पास भेजा।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम दो महिलाएं आती दिखी। महिला सिपाही मनोरमा राय व रीमा वर्मा ने उन्हें रोका और घेराबंदी कर ली। तलाशी के दौरान उनके पास से ढाई किलो चरस बरामद की।

नानपारा कोतवाल ने बताया कि पूछताछ के दौरान महिलाओं की पहचान कसाईटोला गांव निवासी मैनाज व हीना के रूप में हुई है। मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया।

Exit mobile version