Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भाजपा विधायक के जन्मदिन की पार्टी में विवाद के बाद चली गोली, दो युवकों की मौत

shot to dead

विधायक की पार्टी में चली गोलियां

मध्यप्रदेश के दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के बनवार गांव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के क्षेत्रीय विधायक के जन्मदिन की पार्टी में हुए विवाद पर गोली चलने की घटना में दो युवकों की मौत हो गयी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के ग्राम बनवार में कल रात्रि भाजपा के क्षेत्रीय विधायक के जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। उसी बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद में अचानक गोली चलने से दो युवकों की मौत हो गयी।

जब जनता खुश होती है, तब कांग्रेस का दुखी होना स्वाभाविक है : गौतम

इस घटना में विधायक प्रतिनिधि अरविंद्र जैन (30) तथा मोनू राजपूत (30) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की जानकारी लगते ही तत्काल ही पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की जा रही है। लेकिन अभी तक इस मामले में किसी भी आरोपी की शिनाख्त नहीं हो पायी है।

पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।

Exit mobile version