Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

दो युवकों ने किशोरी से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, एक गिरफ्तार

Rape

Rape

किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाकर लोगों को दिखाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने रविवार को एक युवक को गिरफ़्तार कर लिया है जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।

जिले के डीह थाना क्षेत्र में डीह गांव में एक 11 साल की किशोरी के साथ गांव के ही दो युवकों ने दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। घटना एक सप्ताह पहले की बताई जा रही है जब किशोरी के परिजन बाहर थे और वह घर मे अकेली थी।उसी समय गांव के ही राजबहादुर और गुड्डू आये और उसे बहला फुसलाकर ले गए और दुष्कर्म किया।

युवकों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया और गांव वालों को दिखाना शुरू किया। तो परिजनों को जानकारी हुई और उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने सहित कई वरिष्ठ अधिकारी पीड़ित किशोरी के गांव पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

पीड़िता की मां ने बताया कि इसके पहले भी युवकों ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया लेकिन जानकारी नहीं हो पाती थी, वीडियो सामने आने के बाद पूरी घटना का ख़ुलासा हुआ। उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटी की मानसिक हालात ठीक नहीं है जिससे वह कुछ बता नहीं पाती थी। पीड़िता की मां की तहरीर पर घटना में शामिल राजबहादुर को गिरफ़्तार कर लिया गया है जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है एक आरोपी को गिरफ़्तार किया गया है और दूसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

Exit mobile version