Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

UAE के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद का निधन

Sheikh Khalifa bin Zayed

नई दिल्ली। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान (Sheikh Khalifa bin Zayed) का निधन हो गया है। स्टेट न्यूज एजेंसी WAM ने शुक्रवार को इस संबंध में जानकारी शेयर की है।

राष्ट्रपति मामलों के मंत्रालय ने यह घोषणा की है। शेख खलीफा के निधन पर यूएई, अरब, इस्लामिक राष्ट्र और दुनिया के लोगों ने संवेदना व्यक्त की है।

शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान (Sheikh Khalifa bin Zayed)  ने 3 नवंबर, 2004 से संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक के रूप में काम किया। उन्हें अपने पिता स्वर्गीय महामहिम शेख जायद बिन सुल्तान अल नाहयान के उत्तराधिकारी के रूप में चुना गया था।

कल से शुरू होगा ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे, कोर्ट कमिश्नर की देखरेख में होगी कार्रवाई

शेख जायद बिन सुल्तान ने 1971 में संघ के बाद से 2 नवंबर, 2004  तक यूएई के पहले राष्ट्रपति के रूप में काम किया था। 2 नवंबर 2004 को उनका निधन हो गया था।

1948 में हुआ था शेख खलीफा का जन्म

1948 में जन्मे शेख खलीफा यूएई के दूसरे राष्ट्रपति और अबू धाबी अमीरात के 16वें शासक थे। वह शेख जायद के सबसे बड़े बेटे थे। संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति बनने के बाद से शेख खलीफा ने संघीय सरकार और अबू धाबी की सरकार दोनों के एक बड़े पुनर्गठन की अध्यक्षता की। उनके शासनकाल में संयुक्त अरब अमीरात में तेजी से विकास हुआ। इससे वहां के लोगों का जीवन स्तर बढ़ा।

रानिल विक्रमसिंघे बने श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री

Exit mobile version