• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राजा भैया के पिता हाउस अरेस्ट, घर पर पुलिस का कड़ा पहरा

Writer D by Writer D
29/07/2023
in उत्तर प्रदेश, प्रतापगढ़
0
Uday Pratap Singh

Uday Pratap Singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (Raghuraj Pratap Singh) के पिता उदय प्रताप सिंह (Uday Pratap Singh) चर्चा में हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि उनको शुक्रवार रात पुलिस ने नजरबंद कर लिया है। उदय प्रताप सिंह को नजरबंद करने के पीछे पुलिस प्रशासन की एक बड़ी वजह है।

कुंडा के इलाके का शेखपुर आशिक गांव मोहर्रम को लेकर हर साल सुर्खियों में रहता है। यह गांव प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर स्थित है। इस गांव के सुर्खियों में रहने का कारण राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह ( Uday Pratap Singh) हैं। मोहर्रम को लेकर एक ओर जहां मुसलमान समाज के लोग ताजिया निकाल रहे होते हैं, तो इसी दिन राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह हाईवे के पास स्थित एक मंदिर पर भंडारे और प्रसाद वितरण की मांग पर अड़ जाते हैं।

इस्लामिक कलेंडर का पहला महीना मोहर्रम का होता है, इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग कर्बला में शहीद हुसैन की याद में मातम मनाते हैं। साथ ही अपने-अपने इलाकों से ताजिया के साथ जुलूस निकालते हैं। यह 10 दिनों तक चलता रहता है। मुस्लिम समुदाय के लोग दसवें दिन जगह-जगह ताजियों को दफन करते हैं। वहीं, इसी दिन उदय प्रताप सिंह एक मंदिर पर भंडारे और प्रसाद वितरण की मांग करने लगते हैं।

Muharram: आज याद की जाती है इमाम हुसैन की कुर्बानी, जानें रोज-ए-आशुरा की कहानी

उदय प्रताप सिंह ( Uday Pratap Singh) के समर्थकों के मुताबिक, इसी दिन एक बंदर की मौत यहां पर हो गई थी। हिंदू समाज में बंदर को पूज्य माना जाता है। बंदर की मौत के बाद उदय प्रताप उसकी बरसी मनाने जाना चाहते हैं। हालांकि, हर बार स्थानीय पुलिस प्रशासन उन्हें रोकता आया है। इस बार भी पुलिस ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया है।

एएसपी विद्यासागर मिश्र के मुताबिक, पिछले साल उदय प्रताप अपने समर्थकों के साथ अपनी मांग को लेकर कुंडा तहसील परिसर में धरना देने लगे थे। इसी के मद्देनजर इस बार इलाके में किसी तरीके का तनाव न पैदा हो पुलिस ने एहतियातन ऐसा कदम उठाया है। इलाके में पुलिस की टीम पैदल और बाइक से लगातार गश्त कर रही है। वहीं, जिले के वरिष्ठ अफसर भी इलाके पर नजर गड़ाए हुए हैं।

Tags: kunda newspratapgarh newsRaja bhaiyaUday Pratap Singhup news
Previous Post

Muharram: आज याद की जाती है इमाम हुसैन की कुर्बानी, जानें रोज-ए-आशुरा की कहानी

Next Post

स्टीव स्म‍िथ के रन आउट पर मचा बवाल, भारतीय अम्पायर पर उठे सवाल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM-YUVA Yojana
उत्तर प्रदेश

मिसाल बन रही ‘सीएम युवा’ योजना, पढ़े-लिखे योग्य युवाओं के दरवाजे खुद पहुंच रही योगी सरकार

13/06/2025
Bridge
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने किया कमाल, 76 सेतु परियोजनाओं को पूरा करने में लगा सिर्फ साल

13/06/2025
Transformers
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की सख्ती का असर, ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्तता में अभूतपूर्व गिरावट

13/06/2025
Smart class rooms
उत्तर प्रदेश

यूपी के नगरीय स्कूलों के स्मार्ट क्लास रूम ला रहे हैं शिक्षा क्षेत्र में डिजिटल क्रांति

13/06/2025
Bikru case
उत्तर प्रदेश

बिकरू काण्ड: पुलिसकर्मियों को लौटाने होंगे लाखों रुपए, जानें मामला

13/06/2025
Next Post
Steve Smith

स्टीव स्म‍िथ के रन आउट पर मचा बवाल, भारतीय अम्पायर पर उठे सवाल

यह भी पढ़ें

problems in getting married

शादी में आ रही हैं बाधा, तो कर लें ये काम

21/05/2025
डोनाल्ड ट्रम्प Donald Trump

हमारे पास हैं राष्ट्रपति चुनाव जीतने के पर्याप्त सबूत: डोनाल्ड ट्रम्प

26/11/2020

वायु प्रदूषण पर गंभीर CM योगी ने दिये अधिकारियों को निर्देश

01/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version