Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

उद्धव ने साधा निशाना, कहा- मुंबई आकर नाम कमाते हैं, पर कर्ज नहीं चुकाते

uddhav thakre

मेरी खामोशी को कमजोरी ना समझें

मुंबईः  उद्धव ठाकरे ने बिना नाम लिए एक्ट्रेस कंगना रनौत पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि कई लोग मुंबई आते हैं और नाम कमाते हैं। वो लोग मुंबई का कर्ज तक नहीं चुकाते। कई दिनों से कंगना रनौत बनाम शिवसेना का विवाद सुर्खियों में है।

लालू जी, मै जानता हूँ कि बहू ऐश्वर्या के साथ क्या हुआ, आप परिवारवाद चला रहे हैं

शिवसेना के नेता संजय राउत तो लगातार एक्ट्रेस कंगना रनौत पर हमलावर हैं ही, महाराष्ट्र में कंगना रनौत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी हुए और उनकी तस्वीरों को चप्पलों से पीटा गया। कारण है कि कंगना रनौत ने मुंबई की तुलना पाक अधिकृत कश्मीर से कर दी थी जिसके बाद मराठी मानुस की अस्मिता पर सवाल उठाने का आरोप उनपर लगाया गया।

शिक्षक की गोली मारकर की हत्‍या, मूकदर्शक बनी रही पुलिस

कंगना को आज ही गृह मंत्रालय ने वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है क्योंकि हिमाचल प्रदेश सरकार ने इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय से सिफारिश की थी। ऐसा करने की वजह भी ये है कि कंगना ने कहा था कि मुंबई पुलिस पर उन्हें भरोसा नहीं है और वो किसी और से सुरक्षा चाहती हैं।

कंगना बीजेपी ज्वाइन करना चाहें तो उनका स्वागत है-रामदास आठावले

इसके बाद कंगना के खिलाफ महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने कहा कि अगर कंगना को मुंबई में डर लगता है तो वो यहां न आएं। वहीं शिवसेना नेता और सामना के संपादक संजय राउत बोले कि कंगना को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। इस पर कंगना ने एलान किया कि वो 9 सितंबर को मुंबई आ रही हैं और किसी में हिम्मत है तो उन्हें रोककर दिखाए।

Exit mobile version