Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

अनिल सिंह बने व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापर मण्डल सिद्धार्थनगर के अनिल सिंह को जिलाध्यक्ष, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सन्तोष वर्मा, जिला वरिष्ठ महामन्त्री मोहम्मद चांद, तथा जिला कोषाध्यक्ष श्री चन्द्र कश्यप को प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा द्वारा मनोनीत किया गया है। उक्त पदाधिकारियो के मनोनीत की घोषणा नगर पालिका स्थित सभागार में आयोजित अभिनंदन समारोह के दौरान प्रदेश संयुक्त मंत्री कन्हैया लाल अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर प्रदेश संयुक्त मंत्री कन्हैया लाल अग्रवाल ने संगठन को सम्बोधित करते हुए कहा कि व्यापारियों के हित की लड़ाई के लिए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल हमेशा से आगे रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारी देश की रीढ़ है। व्यापारी हमेशा देश और समाज हित में कार्य करते हैं। इस अवसर पर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि व्यापारी आर्थिक युग में राष्ट्र को विकसित करने के लिए कृतसंकल्प हैं। संगठन ने हमेशा व्यापारियों को एकजुट करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया है।
जिला वरिष्ठ महामन्त्री मोहम्मद चांद ने कहा कि बाज़ हमेशा छोटी चिड़िया को खा जाता है लेकिन जब छोटी चिड़िया संगठित हो जाती हैं तो उस बाज़ को भी नोच कर खा जाती हैं इसी तरह हम सभी व्यापारियों को भी संगठित होकर रहना है जिससे हम सभी व्यापारियों का शोषण ना हो सके।
जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सन्तोष वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष श्री चन्द्र कश्यप, नगर अध्यक्ष ककरहवा अमन जायसवाल ने कहा कि व्यापारियों के हितों के लिए हमेशा संगठन कार्य करता रहेगा। सभी व्यापारी एकजुट रहें। इस अवसर पर बस्ती मण्डल अध्यक्ष राजीव वर्मा, वीरेंद्र जायसवाल, कन्हैयालाल गुप्ता, पंकज, दिनेश, शिवदत्त अग्रहरि सहित भारी संख्या व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version