Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

उदित राज का बड़ा सवाल- सैटेलाइट नियंत्रित हो सकती है तो ईवीएम क्यों नहीं?

उदित राज Udit Raj

उदित राज

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की 243 सीटों के शुरुआती रुझान आ चुके हैं, जिनमें भाजपा-जदयू का एनडीए गठबंधन 132 सीटों पर आगे चल रहा है। बिहार में उसे पूर्ण बहुमत मिलता नजर आ रहा है। वहीं राजद के नेतृत्व में महागठबंधन 98 सीटों पर आगे है। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदित राज ने ईवीएम पर सवाल उठाया है। उन्होंने पूछा है कि ईवीएम हैक क्यों नहीं हो सकती?

उदित राज ने मंगलवार को ईवीएम पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया कि जब मंगल ग्रह और चांद की ओर जाते उपक्रम की दिशा को धरती से नियंत्रित किया जा सकता है। तो ईवीएम हैक क्यों नहीं की जा सकती? अमेरिका में अगर ईवीएम से चुनाव होता तो क्या ट्रंप हार सकते थे?

​हरियाणा उपचुनाव: सातवें राउंड में बीजेपी प्रत्याशी योगेश्वर दत्त पर कांग्रेस की बड़ी बढ़त

बिहार विधानसभा चुनाव में फिलहाल ऐसा है रुझान

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वह 73 सीटों पर आगे चल रही है। दूसरे नंबर पर राजद है, जिसने 60 सीटों पर बढ़त बना रखी है। जदयू 49 सीटों पर आगे चल रही है तो कांग्रेस की झोली में 21 सीटें जाती नजर आ रही हैं। हालांकि, वामपंथी दलों का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। उन्होंने 29 सीटों पर लड़ाई लड़ी थी और वह 19 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इसके अलावा वीआईपी 7 सीटों पर आगे है।

Exit mobile version