• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UGC NET एग्जाम का शेड्यूल जारी, इस दिन से शुरू होगी परीक्षा

Writer D by Writer D
02/08/2024
in शिक्षा
0
UGC NET

UGC NET

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जून सत्र के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET) 2024 का शेड्यूल घोषित कर दिया है। उम्मीदवार UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in से शेड्यूल देख सकते हैं। नोटिस के अनुसार, UGC NET जून 2024 परीक्षा 21 अगस्त से 4 सितंबर के बीच कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में फिर से आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र के शहर की सूचना की अधिसूचना परीक्षा से 10 दिन पहले एनटीए वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in और nta.ac.in पर प्रदर्शित की जाएगी।

इससे पहले यह परीक्षा 18 जून को पेन और पेपर फॉर्मेट में दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक था, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शुरू होकर शाम 6:00 बजे तक थी। अब 21 अगस्त से 4 सितंबर के बीच इस बार परीक्षा ऑनलाइन कराई जाएगी। दरअसल, इसी महीने की 18 तारीख को हुई UGC NET की परीक्षा पेपर लीक के संकेत मिलने के बाद शिक्षा मंत्रालय ने रद्द कर दी थी।

यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) को परीक्षा के संबंध में गृह मंत्रालय के इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर की नेशनल साइबर क्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट (NCTAU) से कुछ इनपुट प्राप्त हुए थे। इनमें बताया गया था कि 18 जून को आयोजित ऑफलाइन हुई परीक्षा में गड़बड़ी हुई थी। इसके बाद इस परीक्षा को रद्द करके दोबारा आयोजित करने का फैसला किया गया था। परीक्षा में गड़बड़ी की जांच सीबीआई कर रही है।

UP Board 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें स्कोरबोर्ड

शिक्षा मंत्रालय ने 18 जून, 2024 को देश के कई शहरों में UGC NET जून 2024 की परीक्षा आयोजित की थी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने परीक्षा दो शिफ्ट में ओएमआर (पेन और पेपर) मोड में आयोजित की थी।

वहीं इसके अगले दिन ही 19 जून, 2024 को यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) को परीक्षा के संबंध में गृह मंत्रालय के इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर की नेशनल साइबर क्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट (NCTAU) से परीक्षा में गड़बड़ी के इनपुट मिले थे।

Tags: UGC NETUGC NET 2024ugc net examUGC NET updates
Previous Post

लैंडस्लाइड से भारी तबाही, एक गांव के आठ स्कूली बच्चे लापता

Next Post

Ayodhya Gangrape: पीड़िता की मां से सीएम योगी ने की मुलाकात, दिलाया कड़ी कार्रवाई का भरोसा

Writer D

Writer D

Related Posts

UPPSC 2024
Main Slider

UPPSC 2024 का अंतिम रिजल्ट जारी, टॉप 10 में 6 महिलाएं

30/03/2026
bank of baroda
शिक्षा

बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली वैकेंसी, ग्रेजुएशन पास वाले करें अप्लाई

28/03/2026
Project Praveen
उत्तर प्रदेश

‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ में एआई की शुरुआत, 2 लाख छात्रों को मिलेगा भविष्य का आधार

26/03/2026
Rojgar Mela
शिक्षा

उत्तराखंड में नौकरी की बौछार: नामी कंपनियां देंगी रोजगार, जानें पूरी डिटेल्स

26/03/2026
Rajasthan Board 10th Result
Main Slider

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, बेटियों ने फिर मारी बाजी

24/03/2026
Next Post
CM Yogi met the victim's mother

Ayodhya Gangrape: पीड़िता की मां से सीएम योगी ने की मुलाकात, दिलाया कड़ी कार्रवाई का भरोसा

यह भी पढ़ें

Rupee

सड़क पर गिरे व्यापारी के 84 हजार रुपए, लूटने के लिए राहगीरों में मची होड़

20/11/2020
Sharda Sinha

छठ से पहले बिगड़ी मशहूर लोक गायिका की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एम्स में भर्ती

26/10/2024
Siddaramaiah

देशवासियों को नि:शुल्क टीकाकरण उपलब्ध कराएं पीएम मोदी: सिद्दारामैया

05/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version